---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, January 30, 2026

खेलो एमपी यूथ गेम में शिवपुरी हॉकी बालिका की टीम सेमीफाइनल में


शिवपुरी-
खेलो एमपी यूथ गेम महिला हॉकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन ग्वालियर में दिनांक 28 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चल रही है। जिसमें मध्य प्रदेश के 35 जिलों ने भाग लिया है। जिसमें शिवपुरी जिले ने भी भाग लिया जिसमें आज का सुबह का सत्र मैच इंदौर के मध्य खेला गया जिसमें शिवपुरी ने इंदौर को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। श्याम के शास्त्र में क्वार्टर फाइनल मैच मे जबलपुर के खिलाफ हुआ।जिसमें प्रियंका के उत्कृष्ट खेल से दो गोल कर जबलपुर को 2-1 हराया और जीत प्राप्त की ।जिसमें शिवपुरी की टीम इस प्रकार है प्रियंका वाल्मीकि कप्तान, हुमेरा, लक्ष्मी, सानिया ,नंदिनी ,कंचन, आशिया ,राधिका, तनुष्का, बंदना, शिवानी ,आरती ,अर्पिता संजना ,डिंपल ,आरजू, सलोनी ,टीम के मैनेजर राहुल नरवरिया, कोच शैलेंद्र बुंदेला।शिवपुरी टीम को मैच जीतने पर खिलाडयि़ों को जिला खेल अधिकारी डॉ के.के खरे जी, जिला कीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे,जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह, संजीव पांडे, उबेर आदिल, आदि ने बहुत-बहुत बधाइयां दी ।

No comments: