---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 28, 2026

सपनों की उड़ान के बीच छात्राओं ने जाना ठहराव का आनंद



30 दिन 30 कार्यशाला अभियान की 28वीं कार्यशाला में 'अल्पविरामÓ के जरिए स्वयं से जुडऩे का मिला अवसर

शिवपुरी। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में चलाए जा रहे '30 दिन–30 कार्यशाला अभियानÓ के अंतर्गत 28वीं कार्यशाला कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में छात्राओं के लिए आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्राओं ने पढ़ाई, करियर और भविष्य की तैयारियों के बीच कुछ पल ठहरकर स्वयं को समझने, अपने आनंद को पहचानने और जीवन के रिश्तों एवं मूल्यों पर विचार करने का अनुभव लिया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला संपर्क व्यक्ति अभय कुमार जैन ने 'इतनी शक्ति हमें देना दाताÓ प्रार्थना के साथ किया। कार्यशाला के सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने छात्राओं से उनके जीवन में आनंद के स्रोतों पर संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को यह समझने के लिए प्रेरित किया कि किन परिस्थितियों में उनका आनंद बढ़ता है और किन कारणों से कम होता है। 'अल्पविरामÓ के माध्यम से छात्राओं ने कुछ समय के लिए बाहरी भागदौड़ से विराम लेकर अपने विचारों, भावनाओं, रिश्तों और जीवन की प्राथमिकताओं को देखने का अभ्यास किया।

संवाद के दौरान इस बात पर चर्चा हुई कि पढ़ाई, करियर और भविष्य को लेकर अपेक्षाओं के बीच स्वयं के लिए समय निकालना भी जरूरी है। परिस्थितियां हमेशा हमारे अनुसार नहीं होतीं, लेकिन उनके बीच स्वयं को किस तरह रखा जाए, इस पर सजगता से विचार किया जा सकता है। आनंद केवल बाहरी सुविधाओं में नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और अपने भीतर से जुडऩे में भी मिलता है। इसके बाद आनंदम सहयोगी पुष्पेन्द्र लोधी ने 'जीवन का लेखा-जोखाÓ गतिविधि कराई। छात्राओं ने जीवन में दूसरों की नि:स्वार्थ मदद करने और दूसरों से मिले सहयोग, सुख-दुख तथा कृतज्ञता जैसे अनुभवों को याद करते हुए अपने जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखा। गतिविधि ने उन्हें यह सोचने का अवसर दिया कि जीवन की वास्तविक समृद्धि केवल उपलब्धियों में नहीं, बल्कि अच्छे रिश्तों, सहयोग और कृतज्ञता में भी निहित है। 

कार्यशाला के दौरान छात्राओं ने स्वयं से जुड़े विभिन्न प्रश्नों पर विचार किया और अपने अनुभव साझा किए। अपने जीवन में छोटी-छोटी खुशियों को पहचानना, रिश्तों के महत्व को समझना और वर्तमान क्षण को महसूस करना भी संवाद का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। कार्यशाला के अंत में आनंदम सहयोगी बृजेश सिंह तोमर ने छात्राओं से फीडबैक प्राप्त किया। छात्राओं ने कार्यशाला के विभिन्न सत्रों के माध्यम से स्वयं के जीवन, आनंद, रिश्तों और मूल्यों को नए दृष्टिकोण से देखने के अनुभव साझा किए।

नागरिक सहकारी बैंक : स्वर्ण जयंती के गौरवशाली 50 वर्ष


अध्यक्ष बासित अली बोले - समर्पित बोर्ड एवं कर्मचारियों के अथक प्रयासों का परिणाम

शिवपुरी। अंततः शिवपुरी जिले की नागरिक सहकारी बैंक के प्रगति और विश्वास का सफर पूरा हुआ और नागरिक सहकारी बैंक की वर्षगांठ पर 50 वीं आम सभा का आयोजन विगत दिवस नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बासित अली और संचालक मंडल की उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसमें बैंक के सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बड़ाई।  यह कार्यक्रम कर्मचारी भवन में आयोजित किया गया । इस मौके पर आमंत्रित वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव बिलगैंया ने बैंकिंग प्रणाली और ऋण वसूली के नियमों पर प्रकाश डाला जबकि अध्यक्ष बासित  अली ने बैंक के अब तक के सफर को सबसे साझा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से कार्यभार संभाला तब से बिना किसी रूकावट के बैंक के उन्नयनीकरण पर विशेष काम किया गया और अभियान के रूप में बकाया की वसूली भी बिना भेदभाव के की गई, इस दौरान जितने भी प्रभावशाली लोग थे उनकी वसूली प्राथमिकता से की गई । 

गौरतलब है कि बैंक के इस कार्यकाल में निर्वाचित अध्यक्ष वासिद अली ने जब से कार्यभार संभाला तब से बैंक सी से ए ग्रेड में पहुंच चुका है। इस दौरान न केवल बैंक का आईएफएससी (ifsc) कोड और मोबाइल बैंकिंग सुविधा आई है बल्कि सीटीएस (cts) चैक सुविधा, नेफ्ट/आरटीजीएस (neft/rtgs) सुविधा , फोन पे और यूपीआई ( upi) सुविधा  दिए जाने के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा सदस्यों को पांच लाख तक की जो ऋण सुविधा दी जा रही है उसे बढ़ाकर दस लाख रुपए कर दिया गया है जबकि शीघ्र ही इसकी सीमा बढ़ाकर पंद्रह लाख रुपए किए जाने पर विचार चल रहा है।ऐसे में बैंक के पचासवें स्वर्ण जयंती के मौके पर आयोजित व्यापक सम्मेलन के गौरवशाली पलों में अध्यक्ष बासित अली  ने आम नागरिकों सहित सहकारिता विभाग के सभी अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया जबकि साठ वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों व मौजूद बैंक ग्राहकों का माला पहना कर सम्मान किया गया।

इस गौरवशाली कार्यक्रम  में नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष बासित अली, उपाध्यक्ष अनुराग अष्ठाना,श्रीमती संगीता जैन, संचालक अशोक भार्गव, पवन जैन, विक्रम रावत, ओम प्रकाश शर्मा, विनय धौलपुरिया, नरेंद्र जैन भोला, हरवीर सिंह चौहान, बीना जैन और बैंक के सलाहकार एडवोकेट संजीव बिलगैया एवं बैंक के सीईओ (प्रबंधक) महावीर प्रसाद जैन, गोविंद प्रसाद अग्रवाल,वैशाली पाटील  और मनोज सोनी, बादाम सिंह कुशवाह, बृजेश सक्सेना के अलावा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों में  पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मन्नालाल कुशवाह, राजेंद्र गर्ग (रज्जू भैया), अशरफ जाफरी, प्रभात मिश्रा, सोनू कुशवाह आदि मौजूद रहे।

नवकार महामंत्र जाप और रक्षा कवच वितरण के साथ संपन्न हुआ सामूहिक क्षमावाणी पर्व




प्रसिद्ध जैन साध्वी प्रमोद कुंवर जी ठाणा तीन ने बताई नवकार महामंत्र की महिमा

शिवपुरी-आठ दिन तक चले श्वेताम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व का विधिवत समापन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवकार महामंत्र जाप, क्षमावाणी और सामूहिक साधर्मिक वात्सल्य के साथ औपचारिक रूप से समापन हुआ। यह रस्म आज से 25 वर्ष पूर्व साध्वी प्रमोद कुंवर जी महाराज साहब की प्रेरणा से स्थानकवासी जैन समाज ने प्रारंभ की थी। जिसमें स्थानकवासी समाज के साथ-साथ श्वेताम्बर मूर्ति पूजक समाज भी बढ़ चढ?र भाग लेता हैं। इस वर्ष यह सौभाग्य रहा कि यह धार्मिक पर्व 25 वर्ष पश्चात साध्वी प्रमोद कुंवर जी, साध्वी चेतना जी और साध्वी समीता जी के सानिध्य में उत्साह पूर्वक मनाया गया। 

इस दौरान नवकार महामंत्र का जाप हुआ, साध्वी समीता जी ने नवकार महामंत्र की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला और साध्वी प्रमोद कुंवर जी ने समाज के सभी गणमान्य नागरिकों को इस अवसर पर रक्षा कवच का वितरण किया और कहा कि इस रक्षा कवच के धारण करने से न केवल सांसारिक बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी होती हैं। समापन अवसर पर श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कोचेटा ने याद दिलाया कि पर्युषण पर्व के पश्चात यह धार्मिक समारोह प्रतिवर्ष 25 सालों से साध्वी प्रमोद कुंवर जी की प्रेरणा से संचालित हो रहा है और निकट भविष्य में भी होता रहेगा तथा यह खुशी की बात है कि इस वर्ष साध्वी प्रमोद कुंवर जी की उपस्थिति में यह समारोह आयोजित हो रहा है। मूर्तिपूजक जैन समाज के अध्यक्ष तेजमल सांखला ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि इससे दिलों की कटुता दूर होती है और समाज के लोगों में भातृभाव तथा प्रेम की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार श्रीमाल ने किया।

इस वर्ष स्थानकवासी जैन समाज में चातुर्मास के दौरान पर्युषण पर्व खासे उत्साह के साथ मनाया गया। तीन वर्षों के पश्चात पहली बार स्थानकवासी समाज में साध्वी जी का चातुर्मास हो रहा है इससे समाज में तपस्या और धर्म आराधना की झड़ी लग गर्ई। पर्युषण पर्व में अंतगढ़ सूत्र और कल्पसूत्र का वाचन हुआ तथा भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आधा सैकड़ा से अधिक श्रावक और श्राविकाओं ने पर्युषण पर्व के दौरान कठोर तपस्या की। प्रति दिन प्रवचन और प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिक्रमण में साधक प्रतिदिन सुबह और शाम अपनी गलती और भूलों के लिए क्षमा याचना करते हैं तथा अंतिम दिन सांवत्सरिक  प्रतिक्रमण में वर्ष भर की अपनी भूलों के लिए संसार के समस्त प्राणियों से क्षमा याचना की गई। 

अंतिम दिन तपस्या करने वाले श्रावकों का सम्मान स्थानकवासी जैन समाज, श्रीमाल परिवार और रीतेश गुलिया परिवार ने प्रथक-प्रथक रूप से किया। पर्युषण पर्व की समाप्ति के बाद सुविधाजनक तिथि पर नवकार महामंत्र के जाप का सामूहिक रूप से आयोजन किया गया। इसमें स्थानकवासी और मूर्तिपूजक जैन समाज के सदस्यों ने एक घंटे तक नवकार महामंत्र का जाप किया। इस जाप के बाद अपने संबोधन में साध्वी समीता जी ने बताया कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का एक सबसे पवित्र और सर्वोच्च महामंत्र हैं। जिसमें किसी व्यक्ति विशेष का नहीं बल्कि संपूर्र्ण रूप से विकसित और वीतरागी आत्माओं का गुणगान किया जाता हैं।

इस महामंत्र के जाप से दो करोड़ के वलियों, अनंत सिद्धों, किसी भी धर्म के आचार्यों, उपाध्यायों, नौ हजार करोड़ साधु साध्वियों को नमस्कार किया जाता हैं। नवकार महामंत्र के जाप से जीवन में विनम्रता आती है और मोक्ष मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर स्थानकवासी जैन महिला मंडल ने धर्म प्रभावना बढ़ाने के लिए श्रीमती यशोदा शर्मा और हरी शर्मा का अभिनंदन किया और उन्हें सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन की रस्म राजेश कोचेटा ने निर्वहन की। अंत में सामूहिक साधर्मिक वात्सल्य के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

महिलाओं की सुरक्षा, समानता और न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर



महिला आयोग अध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, 50 प्रकरणों पर हुई जनसुनवाई

शिवपुरी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस शिवपुरी में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी रोधी) तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने, सेक्स वर्कर्स से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर उचित कानूनी कदम उठाने तथा हेल्पलाइन के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर म.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेखा यादव, सदस्य श्रीमती साधना स्थापक, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, म.प्र. राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव सुरेश तोमर, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, उपनिदेशक रामावतार सिंह, एसडीएम आनंद सिंह राजावत, तहसीलदार सिद्धार्थभूषण शर्मा, महिला बाल विकास अध्किारी धीरेन्द्र जादौन, राघेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर के समक्ष जनसुनवाई में पहले से लंबित 10 प्रकरणों के अलावा करीब 50 मामलों में महिलाओं ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें घरेलू हिंसा, पति-पत्नी विवाद, सरकारी कर्मचारी व शिक्षक से जुड़े मामले तथा साइबर अपराध की शिकायतें शामिल रहीं। आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए और पात्र महिलाओं को तीन दिनों में योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। श्रीमती रहाटकर ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामले अक्सर पारिवारिक और संवेदनशील होते हैं, इसलिए प्रत्येक प्रकरण को समझकर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव और गलत मानसिकता को दूर करने की जरूरत है। बेटियां शिक्षा, खेल सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देना जरूरी है। 

उन्होंने दहेज कानून सहित अन्य कानूनों के दुरुपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि गलत आरोपों से वास्तविक पीड़ित महिलाओं के मामलों पर भी असर पड़ता है। कानून सभी के लिए समान है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही सेक्स वर्कर्स से जुड़े मामलों में उचित कदम उठाने और महिलाओं को हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

ग्राहक पंचायत ने राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपकर महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने और उन्हें अभद्रता व मानसिक प्रताडऩा से बचाने की मांग की है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रघुवंशी एवं कोषाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि संगठन की महिला कार्यकर्ताओं-श्रीमती उमा उपाध्याय, सुश्री शुभ्रा शर्मा और वंदना नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया।

आयोग अध्यक्ष ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यद्यपि स्मार्ट मीटर लगाना सीधे तौर पर आयोग का विषय नहीं है, लेकिन यदि कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता या प्रताडऩा की जा रही है, तो आयोग इस पर कड़ी कार्रवाई अवश्य करेगा। आयोग अध्यक्ष से मिले इस सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्राहक हितैषी संगठन के प्रतिनिधि पूरी तरह संतुष्ट नजर आए।

Friday, September 25, 2026

थाना कोतवाली पुलिस व्दारा शासकीय भूमि के गबन के फरार इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
बीती 21 मार्च 2025 को थाना कोतवाली पर फरियादी पटवारी आनन्द यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव उम्र 35 साल नि. पटवारी हल्का झींगुरा शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि आरोपीगण सीताराम गौड़, विजय गौड़, कन्हैया गौड़, रवि गौड़, आनंदी गौड़, श्रीमती धन्नो गौड़, श्रीमती महादेवी गौड़, राजेश कुशवाह, रामनिवास रावत व्दारा फर्जी एनजीओ सर्टिफिकेट लगाकर प्रशासन की भूमि की धोखाधडी कर एनजीओ के नाम रजिस्ट्री कराकर एवं उक्त भूमि को विक्रय कर धोखाधड़ी की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से अप.क्र. 222/25 धारा 318(4), 336(3), 340,338(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पूर्व में 08 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है व प्रकरण में एक आरोपी सीताराम गौड घटना दिनांक से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा आरोपी सीताराम गौड पुत्र मिडूलाल गौड उम्र 52 साल नि.बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु पत्र क्रमांक पु.अ./शिव./सी.आई.डी./एडी/86/26 दिनांक 25.08.26 से 3000रु. के इनाम की उदघोषणा की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी। गठित की गई टीम व्दारा 26 नम्बर कोठी के पीछे आरा मशीन के पास से प्रकरण के फरार आरोपी सीताराम गौड़ पुत्र मिडूलाल गौड़ उम्र 52 साल नि. बृजधाम कालोनी ठकुरपुरा शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया, बाद आरोपी से पूछताछ कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जो जेल वारंट बनने से आरोपी को जिला जेल शिवपुरी दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि.विवेक भट्ट, आर. कुलदीप चतुर्वेदी, आर. बृजेन्द्र रावत, आर. मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही। 

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित


शिवपुरी-
श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम. एस. राठौर ने की। कार्यक्रम में जिला संगठक डॉ. एस.एस. खंडेलवाल ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनू राय ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सेवा-भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रभारी प्राचार्य प्रो. एम. एस. राठौर ने समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने तथा सेवा-भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया। छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता से संबंधित प्रस्तुतियाँ दी गईं। सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रा सरगम सिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा। छात्रा खुशी राठौर ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडऩे के पश्चात अपने अनुभव छात्राओं के साथ साझा किए। 

संचालन एनएसएस छात्राओं सानवी माथुर एवं हर्षिता ने किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पल्लवी सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप भार्गव, डॉ. अजय सिंह, डॉ. राजनी चौधरी, डॉ. नीलेश चौधरी एवं श्री के. के. वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।

आईटीबीपी परिसर में विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन


शिवपुरी-
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की दूरसंचार वाहिनी, शिवपुरी में विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बल के जवानों और अधिकारियों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. अनिल वर्मा, जिला आयूष अधिकारी, शिवपुरी का विशेष व्याख्यान रहा, जिसमें उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद के महत्व, प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों और स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दैनिक जीवन में आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और एक निरोगी जीवन जिया जा सकता है। उप महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसे सहेजना और अपनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। इस अवसर पर डा. रामूडू रोंगाली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा दूरसंचार वाहिनी एवं संचार एवं सूचना प्रो. संस्थान के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। सभी ने आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

पिछड़ा वर्ग छात्रावासों में नवनिर्मित मैस का शुभारंभ, आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम


शिवपुरी-
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिछ?ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित जिला स्तरीय पोस्ट मैट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों में नवनिर्मित मैस का शुभारंभ किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय शिवपुरी में भी इस अवसर पर दो स्थानों पर गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्मित मैस का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कन्या एवं बालक छात्रावासों में अतिथियों ने किया शुभारंभ
शासकीय पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास कमलागंज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास बड़ोदी में शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों की उपस्थिति में मैस का विधिवत शुभारंभ हुआ। मैस सुविधा प्रारंभ होने से प्रसन्न छात्रावास की छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और विभागीय मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। 

कमलागंज कन्या छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम का सफल संचालन डिप्टी कलेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन के माध्यम से छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया। आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती कमला गौर, निरीक्षक एन.एल. राय, बालक छात्रावास अधीक्षक पवन अवस्थी, शाखा प्रभारी अनिल कुमार शर्मा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बच्चों को पढ़ाने वालों ने पढ़ा अपना जीवन-नरवर में शिक्षकों के लिए हुआ 'अल्पविराम"


30 दिन 30 कार्यशाला अभियान की 25वीं कार्यशाला गुरुकुल स्टडी हाईस्कूल में सम्पन्न

शिवपुरी/नरवर। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में चलाए जा रहे '30 दिन 30 कार्यशाला अभियानÓ के अंतर्गत 25वीं कार्यशाला गुरुकुल स्टडी हाईस्कूल नरवर में शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के संचालक धीरज गुप्ता एवं पूजा गुप्ता ने मां वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में राज्य आनंद संस्थान का परिचय आनंदम सहयोगी पुष्पेन्द्र लोधी ने देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां नागरिकों की खुशहाली के लिए आनंद संस्थान का गठन किया गया है। उन्होंने संस्थान के उद्देश्य एवं आनंद की अवधारणा से शिक्षक-शिक्षिकाओं को परिचित कराया।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने 'अल्पविरामÓ के माध्यम से शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने जीवन में आनंद को पहचानने तथा उसके बढऩे और घटने के कारणों पर विचार करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आनंद की चाबी अपने पास रखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति अपने आनंद के कारणों को स्वयं पहचानता है, तो वह परिस्थितियों के बजाय अपने भीतर सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। आनंदम सहयोगी ऋषि सेन ने 'लाइफ बैलेंस शीटÓ के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने जीवन का आत्ममंथन कराया। उन्होंने जीवन को लाभ-हानि के रूप में देखते हुए बताया कि मदद, कृतज्ञता, क्षमा मांगना और क्षमा करना जैसे मूल्य जीवन के लेखा-जोखा को लाभ की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न गतिविधियों एवं आत्मचिंतन के माध्यम से अपने आनंद, जीवन के मूल्यों, रिश्तों और चिंताओं को नए दृष्टिकोण से समझने का अभ्यास किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को स्वयं के जीवन में ठहराव लेकर अपने भीतर झांकने और आनंदपूर्ण जीवन की संभावनाओं को पहचानने का अवसर देना रहा।

शिव शक्ति हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज
शिवपुरी/पिछोर-जिले के पिछोर नगर में दिनांक 26 सितंबर को शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शिव शक्ति हॉस्पिटल हनुमान बाग कॉलोनी पिछोर में प्रात: 10:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए शिव शक्ति हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर आदर्श शर्मा ने बताया कि शिव शक्ति हॉस्पिटल हनुमान बाग कॉलोनी पिछोर में दिनांक 26 सितंबर शनिवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा परीक्षण कराते हुए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपचार के दौरान दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाएगी। डॉ शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

शालेय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए अयांश गुप्ता का हुआ चयन


शिवपुरी-
आर.के. मेमोरियल चेस एकैडमी, शिवपुरी से विद्यार्थी विशेष उपलब्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। एकैडमी संचालक पवन वशिष्ठ ने एक प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि हाल ही में दतिया में आयोजित संभागीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। अयांश गुप्ता ने अपने मैच 4-1 बड़े अंतर से जीत कर अपना स्थान सुनिश्चित स्टेट के लिए कराया। अब आगामी 26-30 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीहोर में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। अयांश के पिता मेडिकल संचालक निखिल गुप्ता हैं। अयांश  सेंट चार्ल्स स्कूल के विद्यार्थी हैं। खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं।

कमलागंज घोसीपुरा में घर में घुसकर पिता-पुत्र व बहू से मारपीट, चार नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज


शिवपुरी।
फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोसीपुरा में घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

      घटना 25 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे की बताई गई है। फरियादी सन्नू खान मिस्त्री ने पुलिस को बताया कि आरोपीगण आजम खान, जाहिर खान, बिलाल खान और नदीम खान सहित अन्य लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। फरियादी सन्नू खान ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान सभी आरोपियों ने लाठी, लुहांगी, पत्थर आदि से मारपीट की, जिससे फरियादी सन्नू खान के सिर में जबकि अन्य परिजनों जिसमें दो पुत्र व पुत्रवधु के सिर, व हाथ पैरों में गंभीर चोट पहुंची है। शिकायत में पूर्व में हुए विवाद का भी उल्लेख किया गया है। घटना के बाद फरियादी सन्नू खान व सभी परिजन घायल अवस्था में थाने पहुंचे और पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों आजम खान, जाहिर खान, बिलाल खान और नदीम खान के विरुद्ध थाना फिजिकल में एफआईआर क्रमांक 0212/2026 पर दर्ज भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

अवैध वनोपज और लकड़ी परिवहन पर बीट वन विभाग सतनवाड़ा की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन दुपहिया वाहन जब्त



शिवपुरी।
वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध रूप से वनोपज एवं लकड़ी के उत्खनन, कटाई और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा तीन दुपहिया वाहनों को वैधानिक कार्रवाई के तहत जब्त किया गया। वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा की नरवर बीट में वन क्षेत्र से वनोपज का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं मोहिनी बीट में वन क्षेत्र से अवैध रूप से लकड़ी की कटाई कर परिवहन किए जाने के मामले में तीन दुपहिया वाहनों को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई वन मंडलाधिकारी सुधांशु यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी वन शैलेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में तथा सतनवाड़ा रेंजर माधव सिंह सिकरवार के द्वारा वन परिक्षेत्र वृत्त क्षेत्र सतनवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर की गई। नरवर बीट की कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक नरवर संजीव वर्मा, उत्तम आदिवासी एवं अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मोहिनी बीट में परिक्षेत्र सहायक मगरौनी सतीश मौर्य एवं कार्यवाहक वनपाल संदीप लिटोरिया ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने पकड़ी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 10 कारतूस के साथ युवक किया गिरफ्तार


सिरसौद-हिम्मतपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सेंधवा से हथियार लाकर दतिया ले जाने का खुलासा

शिवपुरी। अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिरसौद थाना और हिम्मतपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 देशी पिस्टल और 32 बोर के 10 जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त हथियारों की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपी ने हथियार सेंधवा, जिला बड़वानी से लाकर दतिया ले जाने की बात कही है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई और संभावित नेटवर्क की कडयि़ां खंगाल रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, एसडीओपी पोहरी आनंद राय एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद कुमार शाक्य के मार्गदर्शन में हुई।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिरसौद उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर शिवपुरी की तरफ आने वाला है। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद हिम्मतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी सहित पुलिस बल को साथ लेकर शिवपुरी-श्योपुर रोड पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान खोरघार की पुलिया के पास नीले रंग का बैग लिए एक युवक पुलिस की नजर में आया। पुलिस के मुताबिक वह बार-बार बैग पर हाथ रख रहा था और आसपास देख रहा था। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ा। बैग खुलते ही पुलिस के सामने हथियारों की खेप थी। तलाशी में 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा राउंड बरामद हुए। 

आरोपी की पहचान अंशुल अहिरवार पुत्र हरपाल सिंह अहिरवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम छता, थाना बड़ौनी, हाल सिद्धार्थ कॉलोनी वार्ड क्रमांक 36, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया के रूप में हुई। पुलिस ने हथियार जब्त कर सिरसौद थाने में अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत धारा 25/27 एवं 25(1-क) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह हथियार सेंधवा, जिला बड़वानी से लेकर आया था और दतिया जा रहा था। रास्ते में आंख लगने के कारण वह श्योपुर पहुंच गया। इस कार्यवाही में उनि. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, रामानंद पचौरी, जगदीश भिलाला, प्रआर. सत्यवीर सिंह जादौन, बलवंत पाल, रविन्द्र सिनोरिया, बृजेन्द्र गुर्जर, आर. मुकेश परमार, रमेश सिंह, प्रआर. अरविंद कुमार मांझी, आर. अंकित सिंह, रामअवतार सिंह, बलबीर सिंह और आर. चालक मनीष गोस्वामी शामिल रहे।

Thursday, September 24, 2026

थाना बैराड पुलिस द्वारा 01 किलो 138 ग्राम गांजा के साथ आरोपी


शिवपुरी
-पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि मातादीन शर्मा निवासी बार्ड क्र.06 बैराड का अपने घर की दुकान में बैठकर अबैध रूप से आम जनता को गांजा विक्रय कर युवा पीढी का जीवन बर्बाद कर रहा है, मुखबिर की सूचना के आधार पर मातादीन पुत्र कमरलाल शर्मा उम्र 52 साल निवासी वार्ड क्र. 06 बैराड को पकड़ा उसकी तलाशी ली तो एक प्लास्टिक के कट्टे (बोरी) में सूखा गांजा पाया गया जिसकी तौल की गई तो 1138 ग्राम एवं गांजा विक्रय के 3730 रूपये नगद मिले जिसे समक्ष पंचान जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया, आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी से गांजा सप्लाई करने वालो के संबंध में पूछताछ की तब उसने बताया कि उक्त गांजा भल्लू बाबा (गोस्वामी) निवासी पोहरी से खरीदकर लाता हूँ भल्लू 12,000 हजार रूपये किलो में देता है जिसे में करीव 18 से 20 हजार रूपये किलो में बेच देता हूँ। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.369/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में निरी सुरेश शर्मा, उनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि केदार सिंह, आर ज्ञान सिंह, रविन्द्र धाकड़, धर्मपाल धाकड़, अतरसिंह, राजेन्द्र प्रसाद, चा.आर. मनीष परिहार शामिल रहे। 


बाणगंगा धाम पर 26 सितंबर से पितृ यज्ञ का आयोजन


5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा, जगदगुरु रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य करेंगे कथा वाचन

शिवपुरी। शहर के प्राचीन एवं प्रमुख तीर्थ स्थल श्री बाणगंगा धाम पर आगामी 26 सितंबर से पितृ यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 26 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा का आयोजन किया जाएगा। पितृ यज्ञ के दौरान पितरों की आत्मा की शांति एवं परिवार के कल्याण के लिए विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। इसमें पितृ गायत्री महायज्ञ, तत्काल संकट निवारण स्तोत्र का पाठ, 108 श्रीमद् भागवत गीता पाठ, श्रीमद् भागवत पाठ, श्री राम रक्षा स्तोत्र पाठ, पंच रत्न पाठ और प्रपत्ति प्रभा स्तोत्र का पाठ प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह सभी धार्मिक कार्यक्रम 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन के दौरान कथा प्रवचनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। वृंदावन से पधार रहे प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. दीनबंधु दास महाराज द्वारा भरत चरित्र एवं राम कथा का प्रवचन किया जाएगा। वहीं ओरछा से पधारे विद्वान संपूर्णानंद जी महाराज द्वारा श्रीमद् भगवत गीता के मर्म और जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रवचन दिया जाएगा। श्रद्धालुओं को गीता के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराया जाएगा। पितृ यज्ञ के समापन के बाद 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ होगा। इस कथा में कथा व्यास के रूप में जगदगुरु श्री 1008 श्री रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री राम हर्षण मैथिल सख्य पीठ, श्रीधाम अयोध्या पधारेंगे। वे भक्तमाल ग्रंथ में वर्णित 200 से अधिक संतों और भक्तों के त्याग, तपस्या और भक्ति के आदर्श चरित्रों का वर्णन करेंगे। आयोजकों का कहना है कि भक्तमाल कथा के माध्यम से संत परंपरा और भक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस संपूर्ण धार्मिक आयोजन में पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन बाणगंगा तीर्थ क्षेत्र के महामंडलेश्वर महंत श्री नारायण दास जी महाराज का रहेगा। उनके मार्गदर्शन में ही यज्ञ और कथा संपन्न होंगे। श्री बाणगंगा धाम शिवपुरी का एक सिद्ध और प्राचीन तीर्थ स्थल है, जहां हर वर्ष बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं। आयोजक समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पितृ यज्ञ और भक्तमाल कथा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा मध्यप्रदेश महिला इकाई की सीमा शिवहरे बनीं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष


शिवपुरी।
अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा मध्यप्रदेश महिला इकाई में शिवपुरी की श्रीमती सीमा शिवहरे को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे के अनुमोदन पर किया गया। मनोनीत होने पर श्रीमती सीमा शिवहरे ने महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे, राष्ट्रीय महामंत्री एम.एल. राय, संरक्षक श्रीमती पूनम चौकसे, संरक्षक श्रीमती मालती राय, महापौर, राष्ट्रीय सचिव हरिराम राय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, प्रदेश महासचिव हरिओम राय तथा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलेश राय सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

डोल ग्यारस पर भक्ति में डूबा शिवपुरी, ओझा समाज महिला मंडल ने किया श्री लाला जी महाराज की शोभायात्रा का भव्य स्वागत




शिवपुरी।
डोल ग्यारस के पावन अवसर पर भगवान श्री लाला जी महाराज की भव्य जल विहार शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जगह-जगह पुष्पवर्षा, स्वागत एवं प्रसाद वितरण कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया गया।

ओझा समाज के मंदिर श्रीराम जानकी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट गणेश गली के तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड होते हुए माधव चौक से सागर गणेश कुंड तक पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान श्री लाला जी महाराज के दर्शन कर स्वागत किया गया। इसी क्रम में ओझा समाज युवक मंडल, मध्यप्रदेश की महिला मंडल द्वारा गुरुद्वारा रोड पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। महिला मंडल की बहनों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। प्रसाद वितरण के साथ आतिशबाजी कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान श्रद्धा और भक्ति के साथ सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला। महिला मंडल की सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर महिला मंडल की संरक्षकगण, पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा युवा मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री लाला जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए शोभायात्रा के भव्य स्वागत में सहभागिता की।

सेवा भारती छात्रावास में हर्षोल्लास से मनाया गणेश उत्सव


भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती, प्रसाद वितरण किया गया

शिवपुरी। सेवा भारती शिवपुरी द्वारा संचालित छात्रावास में गणेश उत्सव श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। छात्रावास के बच्चों ने उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवपुरी जिला संघचालक राजेश गोयल उपस्थित रहे। उनके साथ मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), रिंकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रचार मंत्री रितिक गर्ग, युवा समाजसेवी एवं कार्यकारिणी सदस्य महावीर गुप्ता, संस्थापक सदस्य गल्ला एसोसिएशन नरेंद्र गुप्ता (सेवा भारती नगर सचिव) सहित जिला गल्ला दलाल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ भगवान श्री गणेश जी की आरती में सहभागिता की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन बच्चों में संस्कार और सामाजिक समरसता का भाव जागृत करते हैं।


हैप्पीडेज स्कूल में क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स का पहला सम्मेलन कल


शिवपुरी-
शिवपुरी के लिए यह गर्व की बात है कि क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ़ इंडिया - ग्वालियर चैप्टर द्वारा 26 सितंबर 2026 को हैप्पीडेज स्कूल में क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स पर पहला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। ग्वालियर में ज़्यादातर मुख्य शिक्षण संस्थान इस जापानी कॉन्सेप्ट से जुड़े हुए हैं। हालाँकि यह कॉन्सेप्ट ग्वालियर में 3 दशकों से ज़्यादा समय से काम कर रहा है, लेकिन हैप्पीडेज स्कूल पिछले 15 सालों से इससे जुड़ा है। यह पहली बार है जब क्यूसीएफआई ने शिवपुरी में भी सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। हैप्पीडेज स्कूल का मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा है कि आने वाले दिनों में शिवपुरी के कई स्कूल इस कॉन्सेप्ट से जुडऩे के लिए तैयार हो जाएँगे। 26 सितम्बर को नेशनल ट्रेनिंग पावर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर और हेड डॉ. चित्ततोष भट्टाचार्य मुख्य अतिथि होंगे, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के इंचार्ज डायरेक्टर डॉ. एस.के. धाकड़ विशेष अतिथि होंगे और सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर के वाइस प्रेसिडेंट और प्लांट हेड तपन बंद्योपाध्याय और हैप्पीडेज स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद लाल दीवान दोपहर 2 बजे होने वाले समापन समारोह में सम्मानित अतिथि होंगे।

क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, ग्वालियर चैप्टर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर थॉमस मैथ्यू और क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ़ इंडिया के वाइस चेयरमैन और सूर्या रोशनी लिमिटेड, मालनपुर के जनरल मैनेजर एच.आर. मुकुल चतुर्वेदी अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे जो ग्वालियर से इसमें शामिल हो रहे हैं। थॉमस मैथ्यू के अनुसार, इस सम्मेलन में शिवपुरी की टीमों के अलावा ग्वालियर से जे.के. टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बानमोर), सूर्या रोशनी लिमिटेड (मालनपुर) और जे.बी. मंगाराम फूड्स लिमिटेड (ग्वालियर) की लगभग 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में गेल, एनएफएल और विजयपुर के कुछ प्रमुख स्कूलों की कई टीमें सालाना सम्मेलनों में भाग लेंगी। क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ़ इंडिया के लिए शिवपुरी में इंचार्ज के तौर पर दिनेश वर्मा 26 सितंबर 2026 को पूरे कार्यक्रम का समन्वय करेंगे।

दून पब्लिक स्कूल में गाजे-बाजे के साथ हुई गणपति विदाई, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां



शिवपुरी-
दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में इस वर्ष विराजे श्री गणेश जी को पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने नम आंखों और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को विसर्जन के लिए विदा किया।  विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने  मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्री प्राइमरी विंग के बच्चों द्वारा  सामूहिक रूप से बनाई गई श्री गणेश की एक जीवंत व आकर्षक आकृति रही। आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर वर्षा खरे के निर्देशन में तैयार की गई इस अनूठी कला को देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक और शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए।

स्कूल बैंड की धुन पर निकली विसर्जन यात्रा
विसर्जन से पहले स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने मिलकर गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना की और देश-समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत स्कूल बैंड की मधुर और भावपूर्ण धुनों के बीच गणपति जी की शोभायात्रा निकाली गई।
विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मंगल कामना के नारे लगाते हुए बप्पा को विसर्जन यात्रा के रूप में आगे बढ़ाया। इस आयोजन ने बच्चों में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ सांस्कृतिक कला के प्रति भी गहरी रुचि को दर्शाया, जिसे स्कूल परिवार और शहरवासियों द्वारा खूब सराहा गया।

राजेश्वरी रोड के राजा गणेश महोत्सव का भव्य समापन, हवन-पूर्णाहुति के बाद हुआ विशाल भंडारा


शिवपुरी।
राजेश्वरी रोड के राजा गणेश महोत्सव का भव्य समापन हवन-पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति के धर्मप्रेमी सदस्यों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें माता-बहनों, बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गणेश स्थापना दिवस से लेकर समापन तक गणेश पंडाल में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें भजन, सुंदरकांड, गायन प्रतियोगिता सहित अनेक आयोजन शामिल रहे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजेश्वरी रोड के राजा के दर्शन करने पहुंचे और धर्मलाभ लिया। महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद लिया। समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

25 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
गणेश महोत्सव के समापन के बाद 25 सितंबर को मुख्य समारोह के अवसर पर राजेश्वरी रोड के राजा की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर श्रीजी के दर्शन एवं धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।

यूपीआई भुगतान पर शुल्क के प्रस्ताव को लेकर कैट ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों की समस्याओं पर की चर्चा




शिवपुरी।
यूपीआई भुगतान पर किसी भी प्रकार का शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव को लेकर व्यापारियों की समस्याओं एवं आपत्तियों के संबंध में कैट शिवपुरी द्वारा कलेक्टर अर्पित वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. पवन जैन के निर्देशन में कैट पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत कर इस संबंध में उचित कदम उठाए जाने की मांग की। ज्ञापन का वाचन कैट प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. पवन जैन द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था व्यापारियों और आमजन के लिए महत्वपूर्ण बन चुकी है। ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक भार बढ़ सकता है।

कैट ने मांग की कि यूपीआई लेन-देन पर व्यापारियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लगाने से बचा जाए तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और कम लागत वाला बनाए रखा जाए। ज्ञापन में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए शुल्क लगाने के बजाय प्रोत्साहन आधारित व्यवस्था विकसित करने, किसी भी नई शुल्क व्यवस्था से पहले व्यापारिक संगठनों एवं हितधारकों से व्यापक चर्चा करने तथा छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर कैट पदाधिकारियों ने कलेक्टर अर्पित वर्मा के साथ बैठक कर व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। इस दौरान कैट जिलाध्यक्ष गंगाधर गोयल, महासचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष शिरीष जैन, संगठन मंत्री गोपेन्द्र जैन, कृष्ण मोहन अग्रवाल (बंटी), मुकेश जैन, गौरव खंडेलवाल ,पुनीत गोयल, टिंकल जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बदहाल सड़कों और सीवर परियोजना पर उठाए सवाल, जांच की मांग


मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, सांसद एवं प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

शिवपुरी। शहर की बदहाल सड़कों, सीवर प्रोजेक्ट में कथित करोड़ों रुपये की अनियमितताओं, सिंध परियोजना, स्मार्ट मीटर एवं आमजन की मूलभूत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए इन सभी मामलों में जांच की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने कहा कि शहर की जर्जर सड़कों के टेंडर बार-बार निरस्त होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, सिंध परियोजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार में भी दोषियान कंपनी पर रिकवरी की जाए, स्मार्ट मीटर तथा आमजन की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से जवाबदेही तय करने की मांग उठाई। पत्रकार वार्ता के दौरान सीवर प्रोजेक्ट एवं सिंध परियोजना में हुए कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने इन परियोजनाओं में खर्च की गई राशि, कार्यों की गुणवत्ता तथा आमजन को मिली सुविधाओं को लेकर पारदर्शिता के साथ जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, सांसद एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की प्राथमिकता शहर के नागरिकों को बेहतर सड़क, सीवर, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार मजबूती के साथ उठाती रहेगी और आमजन की आवाज को जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। पत्रकार वार्ता में नपा की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शशि शर्मा, संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Wednesday, September 23, 2026

सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे


मूक-बधिर बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री, चित्रकला प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

शिवपुरी। फतेहपुर स्थित सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में बुधवार को विश्व साइन लैंग्वेज डे मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय विभाग और डीडीआरसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सरला वर्मा, सदस्य रंजीत गुप्ता, विशेष शिक्षक उर्वशी राजपूत, शिक्षा विभाग के एमआरसी प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे। केन्द्र्र में मूक-बधिर और दिव्यांग बच्चों को साइन लैंग्वेज के माध्यम से इंटरनेशनल साइन डे के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि सरला वर्मा ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच संवाद के लिए इस तरह की पहल आवश्यक है। इन बच्चों को प्यार और दुलार के साथ संवाद की भी आवश्यकता है, जिससे इनके मन की बात सुनी जा सके। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रंजीत गुप्ता ने बताया कि आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश की दिव्यांगजन नीति बनने वाली है, जो जल्द क्रियान्वित होगी। विशेष शिक्षक उर्वशी राजपूत ने बच्चों को साइन लैंग्वेज के महत्व के बारे में बताया, वहीं एमआरसी प्रदीप शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रावास के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा सामग्री एवं उपहार भेंट किए गए। इससे पूर्व बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डीडीआरसी के डॉ. दयाल राजपूत, संजीव भार्गव, विकास शर्मा, मुकेश झा, निसार खान, संगीता चौहान सहित छात्रावास के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने 'सेवा संकल्प अभियान' में संभागीय बैठक को किया संबोधित



सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें : श्री जामवाल

शिवपुरी-  भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल नेआज बुधवार को शिवपुरी के होटल नक्षत्र गार्डन एवं रिसोर्ट मे ‘सेवा संकल्प अभियान‘ को लेकर ग्वालियर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान में जन-जन से संपर्क कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। हमें ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी तरीके से आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परिवारों से संपर्क कर लोगों को विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें। 

श्री जामवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहाँ की पुराने कार्यकर्त्तायों को भी समय समय पर कार्यक्रम मे बुलाये,उनका सम्मान करें पार्टी  उनके अनुभव का लाभ ले और 18 से 25 वर्ष के युवाओं के साथ बैठक करें ,युवा पीढ़ी से सतत संवाद और संपर्क बनाये रखे 
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने कहाँ की हमें अपनी सनातनी परंपरा को भी पूरी शक्ति और आस्था के साथ मजबूत करना हैं 
इससे पूर्व मंच पर आसीन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत,सुरेंद्र शर्मा,शैलेन्द्र बरुआ, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा,प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर,जिले के प्रभारी नंदकिशोर नापित एवं शिवपुरी जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव सहित सभी अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुषो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की 
संभागीय बैठक संचालन करते हुए शिवपुरी जिले के भाजपा  के प्रभारी नंदकिशोर नापित ने करते हुए सबसे क्रम से सभी जिलों के अध्यक्षयों को आमंत्रित किया जिसमे सभी जिला अध्यक्षयों ने अपने अपने जिले मे किये गए सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी जिसमे शिवपुरी जिले के अध्यक्ष जसवंत जाटव,गुना जिले के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार,अशोकनगर के अध्यक्ष आलोक तिवारी,श्योपुर के अध्यक्ष शशांक भूषण और ग्वालियर के महामंत्री शामिल हैं 

स्वागत भाषण शिवपुरी के जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने देते हुए कहा की भगवान शिव की नगरी शिवपुरी मे आप सभी का स्वागत वंदन अभिनन्दन हैं हम आभारी हैं श्री जामवाल जी के जिनके आशीर्वाद से हमें यह बैठक शिवपुरी मे करने का मौका मिला 
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री जामवाल ने बैठक मे उपस्थित सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्तायों को सम्बोधित कराते हुए कहा की 
समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा व समर्पण की भावना को मजबूत करें

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान’ से समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा और समर्पण की भावना को सभी कार्यकर्ता और मजबूत करें। ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत सेवा संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्राएं भी मध्यप्रदेश में से निकल रही हैं। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी, रचनात्मकता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

 लाभार्थियों के साथ हमारा संवाद हमेशा बना रहना चाहिए, ताकि उन्हें कोई परेशानी हो तो हम उसके समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकें। जनता को जनार्दन मानकर उसके बीच रहना और उसकी आवश्यकताओं को समझना ही संगठन की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अंत्योदय, सामाजिक समरसता के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के लक्ष्य की दिशा में और कार्य करना है।

जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है ‘सेवा संकल्प अभियान’
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वह अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा रहे हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवाभाव, जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है, जिसे सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि संभाग, जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रमों को तय करके कार्ययोजना के साथ बैठकों का आयोजन करेंगे, तो अभियान को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव से प्रधानमंत्री जी दिन-रात विकास की चिंता करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें शत-प्रतिशत सफल बनाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है 
बैठक के अंत मे आभार भाजपा के जिला महामंत्री लवलेश जैन ने व्यक्त किया 

दोहा-कतर में शिवपुरी की कवयित्री मनु वैशाली करेंगी काव्य पाठ


अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन 25 सितंबर को देंगी प्रस्तुति

शिवपुरी। शिवपुरी की युवा कवयित्री एवं कथावाचिका मनु वैशाली अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगी। मनु वैशाली आगामी 25 सितंबर 2026 को दोहा, कतर में आयोजित होने वाले अंर्तराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करेंगी। कार्यक्रम का आयोजन शाम 7 बजे से दोहा के टाइम राको में किया जाएगा।

आयोजकों द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी के अनुसार यह कवि सम्मेलन सीजन-2 है, जिसमें कविता, भावनाओं और प्रेरणा से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह तथा हास्य एवं काव्य प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा। मनु वैशाली मूल रूप से शिवपुरी निवासी हैं तथा शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पास स्थित तात्याटोपे नगर में रहती हैं। साहित्य और कविता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मनु वैशाली का अब दोहा-कतर के अंतरराष्ट्रीय मंच पर काव्य पाठ करना शिवपुरी के लिए गौरव का विषय है। 

इस अंर्तराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मनु वैशाली के साथ अमित शर्मा, एकाग्र शर्मा और गौरव साक्षी सहित अन्य कवि भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में देश और विदेश में रहने वाले हिंदी भाषी साहित्य प्रेमियों की मौजूदगी रहेगी। 25 सितंबर को दोहा में होने वाला यह आयोजन मनु वैशाली के साहित्यिक सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। उनकी इस उपलब्धि से शिवपुरी के साहित्य जगत में भी खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर ऐंचबाड़ा में लगा स्वास्थ्य शिविर


शिवपुरी। 11 वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ऐंचवाड़ा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों के साथ युवाओं एवं बच्चो को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। जिला आयुष अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर ऐंचवाड़ा के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयवीर सिंह राठौर (एम.डी.)उनकी टीम ने वृद्धजनों सहित उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निदान के साथ खान-पान, दिनचर्या और आयुर्वेद को जीवनशैली में शामिल करने के महत्व पर भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ऐंचवाड़ा सरपंच रानी शर्मा, वरिष्ठ नागरिक प्रकाश शर्मा, योग प्रशिक्षक प्रदीप शर्मा एवं योग सहायक अशोक पाल, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गीता गोले व गिर्राज शर्मा उपस्थित रहे।

पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 वा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया


शिवपुरी/पोहरी।
शिवपुरी जिले के पोहरी ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार 11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. द्वारिका वर्मा उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएमओ डॉ. द्वारिका वर्मा ने कहा कि आयुर्वेद न केवल बीमारियों का इलाज है, बल्कि यह जीवन जीने की एक समृद्ध और स्वस्थ पद्धति है। उन्होंने बदलते मौसम और आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद के नियमों को अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयुर्वेद के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार एवं रोगों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अस्पताल के आयुष डॉक्टर अजेंद्र गुप्ता और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा केंद्र पर आने वाले मरीजों और स्थानीय नागरिकों को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ द्वारिका वर्मा,डॉ नीलेश शर्मा,डॉ अजेंद्र गुप्ता (आयुष) सहित अन्य स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतान पर शुल्क के विरोध में कैट ने मनाया 'नो यूपीआई दिवस"


शिवपुरी।
रूपये 2,000 से अधिक के यूपीआई भुगतान पर व्यापारी छूट दर शुल्क लगाए जाने के विरोध में 23 सितंबर को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 'नो यूपीआई दिवसÓ अभियान चलाया गया। कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. पवन जैन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से संपर्क कर विरोध दर्ज कराया गया।

    अभियान के दौरान माधव चौक चौराहा, कोर्ट रोड, सदर बाजार सहित प्रमुख बाजारों में दुकानदारों एवं व्यापारियों से अभियान में सहयोग की अपील की गई। व्यापारियों ने अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर लगे यूपीआई भुगतान संकेतक, भुगतान यंत्र एवं ध्वनि सूचना यंत्रों को काले कपड़े से ढककर विरोध दर्ज कराया। कैट द्वारा व्यापारियों से 23 सितंबर को यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करने तथा यूपीआई से भुगतान नहीं करने की अपील की गई। साथ ही काले कपड़े से ढके भुगतान संकेतकों के साथ फोटो लेकर सामाजिक माध्यमों पर साझा कर अभियान को व्यापक समर्थन देने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर कैट के जिलाध्यक्ष गंगाधर गोयल, महासचिव सौरभ सांखला, कोषाध्यक्ष शिरीष जैन, संगठन मंत्री गोपेन्द्र जैन, रवि कुमार गोयल, अशोक रंगड़, अमन चौधरी, गौरव खंडेलवाल सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। अभियान के समापन पर संगठन अध्यक्ष गंगाधर गोयल ने कैट पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा दिए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज अध्यक्ष ने भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल से की सौजन्य भेंट



महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का दिया आमंत्रण, समाज के पदाधिकारियों ने तैयारियों एवं रूपरेखा पर की चर्चा

शिवपुरी। आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने ग्वालियर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल के निज निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत गुप्ता (ख्यावदा वाले), वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल, पुरानी शिवपुरी मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष रितिक गर्ग भटनावर वाले, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, सुरेन्द्र जैन, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती दीपा बंसल एवं शौर्य बंसल उपस्थित रहे। भेंट के दौरान समाजजनों ने आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए आशीष ऊषा अग्रवाल को सादर आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समाज की सहभागिता को लेकर भी विस्तार से आत्मीय चर्चा हुई। समाजजनों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक एकजुटता, सेवा एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।