---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 26, 2026

दीवान दौलतराम ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप में हैप्पीडेज स्कूल की टीम बनी विजेता





शिवपुरी-
दीवान दौलतराम ओपन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हैप्पीडेज स्कूल में किया गया यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक खेली गई जिसमें हैप्पीडेज की ए एवं बी 2 टीमें, होली ट्रीनीटी क्लव बदरवास, यंग बॉयस फुटबॉल क्लब, बापू फुटबॉल क्लब एवं सेंट बेनेडिक्ट स्कूल की टीमों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप का फाइनल मैच हैप्पीडेज स्कूल और होली ट्रीनीटी क्लव के बीच खेला गया जिसमें हैप्पीडेज स्कूल ने इस मैच को 4-1 के बड़े अंतराल से जीत लिया, लक्की यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और अभीराज दांगी को बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड मिला, तीसरे स्थान के लिए हैप्पीडेज स्कूल बी और यंग बॉयस फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया जिसमें हैप्पीडेज स्कूल बी टीम ने जीत दर्ज की और तीसरा स्थान प्राप्त किया, प्रतियोगिता में रैफरी मकसूद खान, विग्नेश मिसूरीया और जतिन यादव रहे। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि अरविन्द लाल दिवान, विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान, प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा के द्वारा प्रतियोगिता के मैडल एवं ट्राफी और नगद पुरस्कार विजेता और उपविजेता टीमों को दिये। अंत में विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं विद्यालय खेल विभाग से मनोज मितई, मृदुल शर्मा, गिर्राज शर्मा, शाहीन बी, चिंतन गुप्ता, भरत जाटव एवं समस्त सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल समापन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

शिवपुरी के मयंक भार्गव ने विकसित किया आईओटी आधारित हार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम, घर बैठे कर सकेंगे ईसीजी की निगरानी


आधारित डिवाइस से मोबाइल पर देख सकेंगे ईसीजी रिपोर्ट, हृदय संबंधी असामान्यताओं की पहचान में मिलेगी मदद

शिवपुरी। जिले के लिए गौरव की बात है कि शिवपुरी के मयंक भार्गव और केतन ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित हार्ट मॉनिटरिंग एवं अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया है। इस तकनीक की मदद से व्यक्ति घर पर ही अपना इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी) रिकॉर्ड कर सकेगा और उसकी रिपोर्ट मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से देख सकेगा। जरूरत पडऩे पर यह रिपोर्ट डॉक्टर के साथ भी साझा की जा सकेगी। 

बताना होगा कि मयंक भार्गव शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के ग्राम बामोर (डमरौन) के निवासी हैं। उनके पिता पुष्पेंद्र भार्गव एसपी कार्यालय की शाखा डीएसवाईडब्ल्यू (डीएसवायडब्ल्यू) में कार्यरत हैं। मयंक ने अपने साथी केतन के साथ मिलकर विकसित करते हुए इस तकनीक को हृदय संबंधी बीमारियों की निगरानी और समय रहते संभावित असामान्यताओं की पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे ने मयंक की नवीन तकनीक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित रूप से शिवपुरी के बामोर (डमरौन) निवासी मयंक भार्गव की इस उपलब्धि से क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा और नवाचार के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं को भी प्रेरणा मिल सकती है।

ऐसे काम करेगी यह तकनीकि
इस डिवाइस में तीन प्रोब की सहायता से ईसीजी सिग्नल प्राप्त किए जाते हैं। शरीर पर निर्धारित स्थानों पर लगाए जाने वाले सेंसर हृदय की विद्युत गतिविधियों से संबंधित संकेत रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद रिकॉर्ड किए गए डेटा को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से देखा जा सकता है। एप में कई महीनों तक का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की सुविधा भी दी गई है, जिससे पुरानी और नई रिपोर्ट की तुलना करने में मदद मिल सकती है। मयंक भार्गव ने अपने साथी केतन का यह नवाचार आईओटी, एआई और डिजिटल हेल्थ टेक्नोलॉजी के समन्वय का उदाहरण है। इस प्रकार की तकनीक भविष्य में घर पर स्वास्थ्य निगरानी, पुराने रिकॉर्ड के प्रबंधन और जरूरत पडऩे पर समय रहते चिकित्सकीय सहायता लेने में उपयोगी साबित हो सकती है।

मध्यदेशीय अग्रवाल समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव, नवीन कार्यकारिणी ने ग्रहण किया दायित्व




हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ और भजन संध्या से भक्तिमय हुआ वातावरण

शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज, शिवपुरी द्वारा गत दिवस मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में शरद पूर्णिमा उत्सव एवं नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रकुमार बंसल (चंदू भैया) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के अग्रबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह के दौरान नवीन पदाधिकारियों ने समाज की सेवा, संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात समाज के निवर्तमान अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता सहित पूर्व पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। 

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की गई। पूर्व पदाधिकारियों ने नवीन अध्यक्ष चंद्रकुमार बंसल एवं उनकी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम समाज की एकता, सेवा और प्रगति के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। समारोह के अगले चरण में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तिमय वातावरण में उपस्थित समाजजनों ने भजनों का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सद्भाव, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का वातावरण बना रहा। समाजजनों के सहयोग से आयोजित इस उत्सव ने परस्पर प्रेम, सहयोग और संगठनात्मक एकता की भावना को और मजबूत किया।

नवीन कार्यकारिणी को सौंपी गई जिम्मेदारियां
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज, शिवपुरी की नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रकुमार बंसल (चंदू भैया) को सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में समाज के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नवीन कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी प्रधान, उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल बिंदल एवं निर्देश गोयल, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नू गोयल एवं श्रीमती निधि गुप्ता, महामंत्री मनीष गुप्ता (लुकवासा वाले) कंप्यूटर गैलरी, महिला महामंत्री श्रीमती अंजली गुप्ता, सहमंत्री यश अग्रवाल (बसाई वाले) एवं शिवम गोयल तथा महिला सहमंत्री श्रीमती सपना गोयल एवं श्रीमती बीनू गुप्ता को दायित्व सौंपे गए हैं। इसी क्रम में मथुराप्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, कृष्णा बिंदल को प्रचार मंत्री, श्रीमती रूपम अग्रवाल को महिला प्रचार मंत्री तथा सुनील जैन को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

समाजसेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प
नवीन कार्यकारिणी से अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, समर्पण और सहयोग के साथ समाजहित में कार्य करते हुए मध्यदेशीय अग्रवाल समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देंगे। महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए समाजसेवा, सामाजिक सद्भाव और संगठन की प्रगति को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। शरद पूर्णिमा उत्सव एवं शपथ ग्रहण समारोह ने समाज की एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।

भगवान की परीक्षा नहीं लेना चाहिए,उनकी प्रतीक्षा करनी चाहिए : पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, दिव्य दरबार 27-28 अक्टूबर को

 





श्रीबगीचा सरकार में बाबा का दिव्य दरबार 27-28 अक्टूबर को लगेगा

शिवपुरी/करैरा। बगीचा धाम-श्रीराम राजा धाम में तृतीय दिवस सोमवार दोपहर 4 बजे महाआरती हुई, प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे भोला महाराज के परिजनों ने की। लाखों श्रद्धालु की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि करैरा संत महावीर दास की समधी है, बगीचा सरकार, बीजासन माता, श्रीराम राजा धाम पूरी भूमि देख कर लगता है कि पुराना भूमि तीर्थ रहा होगा, करैरा में इतने भक्त, भक्तों की चर्चा सनातन के प्रति तीर्थ रही होगी,आने वाले समय में तीर्थ बन जाएगी। कथा सुनने से संतोष खाली तिजोरी भर जाती है, तन,मन,धन तीन है, तीनों का सदुपयोग होता है,तन का काम है,सेवा करना.मन का काम है, भगवान का नाम.धन काम है,परमार्थ में लगाना.परमात्मा को पाने के लिए ज्ञान, भक्ति, वैराग्य ही है।

पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम कथा सुनाई और वाल्मीक जयंती पर राम जी की कृपा का उदाहरण दिया, इसके उपरांत भगवान शिव और पार्वती जी के प्रसंग सुनाये.इसके उपरांत कथा सुनाई,गीत-सन्गीत पर श्रद्धालू भाव विभोर हो गये, आज 27 अक्टूबर को भगवान शिव की बरात ओर श्री राम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। अन्नपूर्णा भोजन पंडाल जोकि 8वीघा में निर्मित है, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, 200 के लगभग सेवा समिति के सदस्य भोजन प्रसादी में बड़े ही श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में संलग्न है, देर रात्रि तक प्रसाद का वितरण किया जा रहा है, हजारो श्रद्धालु,साधु संत, विशाल पंडाल एवं मंदिर परिसर के आसपास बनाए गये पंडालों में रात्रि में विश्राम भी कर रहे हैं, इनके लिए पानी, नहाने धोने की व्यवस्था के साथ -साथ साफ सफाई की समिति ने सुन्दर व्यवस्था की गई है। 

समिति के सदस्य रात दिन सेवा कर रहे हैं.सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी भी तैनात हैं, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है.यातायात व्यवस्था को पुलिस के जवानों ने अच्छी तरह से संचालित किया है। आज 27अक्टूवर को दिव्य दरबार औश्र कल 28 अक्टूवर को भी बाबा बागेश्वर धाम का दिव्य दरवार में लगाया जाएगा जिसमें भूत प्रेत बाधा का निवारण होगा, इसके साथ ही 29 और 30 अक्टूबर को गुरु दीक्षा होगी। हजारों श्रद्धालु देश के अनेक शहरों, गांवों से करैरा पहुंच रहे हैं, करैरा में लघु महाकुंभ लग गया है।

Sunday, October 25, 2026

अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा की युवा इकाई शिवपुरी जिलाध्यक्ष बने अजय राय


नई जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

शिवपुरी। अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा की मध्यप्रदेश युवा इकाई द्वारा अजय राय को शिवपुरी जिले का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अजय राय का मनोनयन अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे एवं राष्ट्रीय महामंत्री एम.एल. राय की सहमति तथा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव हरिराम राय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र राय, प्रदेश महासचिव हरिओम राय, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष निखिल नादर एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष अश्विनी राय, जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी विपिन शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अपनी नियुक्ति पर अजय राय ने महासभा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। अजय राय की नियुक्ति को लेकर समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज एवं संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

आरएसएस का मोहिनी सागर बस्ती पथ संचलन निकला, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


शिवपुरी
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के पथ संचलन का आयोजन रविवार को शिवपुरी की मोहनी सागर बस्ती क्षेत्र में किया गया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल करते हुए विभिन्न कॉलोनियों से गुजरे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। आयोजन के माध्यम से अनुशासन, राष्ट्रभक्ति, संगठन और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

मोहिनी सागर ग्राउंड से हुआ पथ संचलन का शुभारंभ
मोहिनी सागर बस्ती पथ संचलन का प्रारंभ मोहिनी सागर ग्राउंड से हुआ। यहां से स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े। संचलन प्रियदर्शिनी कॉलोनी, शांति नगर, अशोक विहार, शिवा नगर और नरेंद्र नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। निर्धारित मार्ग पूरा करने के बाद स्वयंसेवक वापस मोहिनी सागर ग्राउंड पहुँचे। पथ संचलन के दौरान विभिन्न कॉलोनियों में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। मार्ग में जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किए जाने से आयोजन का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। स्वयंसेवकों के अनुशासित संचलन और स्थानीय लोगों द्वारा किए गए स्वागत ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

अनुशासन और संगठन का संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की परंपरा में पथ संचलन को अनुशासन, सामूहिकता और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। स्वयंसेवक एक साथ कदमताल करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं। इस प्रकार के आयोजनों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को भी महत्व दिया जाता है। पथ संचलन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और राष्ट्रभक्ति जैसे विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है। मोहनी सागर बस्ती क्षेत्र में आयोजित यह संचलन विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरा और पुन: मोहिनी सागर ग्राउंड पर पहुँचा। इस दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत करना कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, हैदराबाद के लिए खिलाडिय़ों का हुआ चयन





जिला खेल परिसर में एथलेटिक्स खिलाडिय़ों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

शिवपुरी-जिला एथलेटिक्स संघ शिवपुरी के तत्वावधान में रविवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आयू वर्ग, 14 वर्ष एवं 16 वर्ष के लगभग 170 बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों ने अपना दमखम दिखाया और आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई, यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हैदराबाद में नवम्बर माह में आयोजित होगी। आज की इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम बालक एवं बालिकाओं में ट्रायथलान ए, बी, एवं सी ग्रुप थे, ग्रुप ए में परी यादव एवं आयुष शर्मा, ट्रायथलान बी, में भव्या तिवारी एवं अर्जुन दीक्षित, ट्रायथलान सी में आराध्या दिक्षित एवं संतराम रावत का चयन हुआ, अंडर 16 बालक एवं बालिकाओं में 60 मी. दौड़ में मोहित कुशवाह, 600 मी. दौड़ में शिवम् रावत गुरनूर सिंह एवं मान्सी यादव, नैन्सी शिवहरे, लांग जंप में नैतिक शर्मा, गोला फेंक में आदित्य दांगी, भाला फेंक में अजय धाकड इत्यादि का चयन किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ शिवपुरी के सचिव संजय शर्मा एवं समस्त सदस्यों ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी एवं आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आशिर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।  

शिवपुरी का साहित्य समाजÓ की प्रथम प्रति भेंट


शिवपुरी-
'शिवपुरी का साहित्य समाजÓ पुस्तक स्थानीय साहित्यिक विरासत का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें शिवपुरी जिले की साहित्यिक परंपरा को संकलित करने और स्थानीय साहित्यकारों के योगदान को सामने लाने का सार्थक प्रयास हुआ है। उक्त उद्गार युसुफ अहमद कुर्रेशी ने नई प्रकाशन के संपादक -प्रबंधक डॉ. महेन्द्र अग्रवाल व अखलाक खान द्वारा उनके निवास पर उन्हें पुस्तक की पहली प्रति भेंट करने के अवसर पर व्यक्त किये। डॉ. महेन्द्र ने बताया कि श्री कुर्रेशी कवि शायर न होते हुए भी स्थानीय साहित्यिक गतिविधियों के संरक्षक व सूत्रधार रहे हैं और प्रकाशन की ओर से यह कृति उनके साहित्यिक अवदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें समर्पित की गई है। पुस्तक में विरासत खंड में दिवंगत साहित्यकार घासीराम जैनÓचन्द्रकविÓ, डॉ.राधेश्याम द्विवेदी, प्रो.रामकुमार चतुर्वेदी चंचल,डॉ. परशुराम शुक्ल 'विरही, प्रो.विद्यानंदन राजीव, डॉ.लखन लाल खरे, अखिल बंसल आदि का पुण्य स्मरण है जबकि 'रोशनीÓ खण्ड में हरिशचंद भार्गव, डॉ. निसार अहमद, डविनय प्रकाश 'नीरवÓ,रफीक इशरत, बसंत श्रीवास्तव इत्यादि के साथ 'उड़ानÓ के अंतर्गत 1980 के बाद की पीढ़ी के रचनाकार निर्मल हरी, अजय जैन 'अविरामÓ,श्रीमती मृदुला नामदेव, श्रीमती उर्वशी शर्मा, सुभाष पाठक 'जियाÓ आदि को स्थान दिया गया है।

दीवान दौलतराम हैप्पीडेज स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले


शिवपुरी
- शहर के हैप्पीडेज स्कूल में आयोजित दीवान दौलतराम अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमें हैप्पीडेज स्कूल ए टीम और हैप्पीडेज स्कूल की क्च टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया इसमें हैप्पीडेज स्कूल की ए टीम ने 2-0 के अंतर से इस मैच को जीत लिया हैप्पीडेज स्कूल की ए टीम की ओर से दोनों ही गोल लकी ने किये। प्रतियोगिता का दूसरा  सेमीफाइनल मैच होली ट्रिनिटी क्लब बदरवास और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब शिवपुरी के बीच खेला गया जिसमे कि दोनों ही टीमें रेगुलर टाइम में कोई गोल नहीं कर सकी और इस मैच का रिजल्ट पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पेनल्टी शूटआउट में होली ट्रिनिटी बदरवास फुटबॉल क्लब ने 2-0 के अंतर से इस मैच को अपने नाम किया। प्रतियोगिता का हार्डलाइन और फाइनल मैच सोमवार को हैप्पीडेज स्कूल के खेल मैदान पर खेले जाएंगे।  प्रतियोगिता में मैच रेफरी के रूप में मकसूद खान, जतिन यादव और विग्नेश रहे। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मितई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, भरत जाटव, शाहीन बी, निखिल चौकसे, चिंतन गुप्ता  प्रतियोगिता की सुचारू रूप से व्यवस्थाएं देख रहे हैं।

मदर टेरेसा स्कूल में हुआ 'आरंभ युवा संसदÓ का आयोजन, विद्यार्थियों ने सीखे लोकतंत्र के गुर


शिवपुरी।
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से मदर टेरेसा स्कूल, शिवपुरी में 'आरंभ युवा संसदÓ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, संविधान, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।

युवा संसद में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी निभाई। संसदीय प्रक्रिया के माध्यम से उन्होंने जाना कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है तथा जनहित के मुद्दों पर चर्चा, विचार-विमर्श और तर्कपूर्ण संवाद के जरिए सार्थक निर्णय लिए जा सकते हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से परिचित कराना और भविष्य के जिम्मेदार नागरिकों के रूप में तैयार करना रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी बात स्पष्टता से रखने, दूसरों के विचारों का सम्मान करने तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक बनने की प्रेरणा दी। आरंभ युवा संसदÓ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिकता, लोकतांत्रिक चेतना और सक्षम नेतृत्व की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

शिवपुरी में मिताक्षी ब्लॉग का दो दिवसीय फैशन एक्सपो 27-28 अक्टूबर को, विधायक देवेन्द्र जैन करेंगें शुभारंभ


फैशन एक्सपो में करवा चौथ और दीपावली एडिशन में जुटेंगे फैशन व खरीदारी के शौकीन

शिवपुरी। त्योहारों के सीजन में फैशन और खरीदारी के शौकीनों के लिए शिवपुरी फैशन एक्सपो करवा चौथ एवं दीपावली एडिशन 2026 का आयोजन 27 एवं 28 अक्टूबर को कमला हेरिटेज, शिवपुरी में किया जा रहा है। एमजे इवेंट्स, मिताक्षी व्लॉग्स एवं शादी पट्टी इवेंट्स के संयुक्त आयोजन में होने वाले इस एक्सपो को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस भव्य फैशन एक्सपो का शुभारंभ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के मुख्यतिथि के रूप में किया जाएगा।

आयोजन में विभिन्न प्रायोजकों और सहयोगी संस्थानों की सहभागिता रहेगी। सोरॉरिटी हाइट्स और सक्षम जैन टाइटल स्पॉन्सर हैं। वहीं, विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स गिफ्टिंग पार्टनर तथा सार्थक परिवार कैश प्राइज पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। फूड एवं हॉस्पिटैलिटी पार्टनर के रूप में सीताराम और संस्कार बेकरी कैफे सहयोग कर रहे हैं। इसके अलावा श्री बालाजी महाराज, प्रिंस, कपिल एवं विजय जैन, रवींद्र शिवहरे (पूर्व अध्यक्ष, कोलारस), राजमहल पैलेस एंड रिसॉर्ट, एसएसवी नर्सिंग कॉलेज, श्री एडवर्टाइजर्स, जेबीजे ज्वैलर्स, घनश्याम गुप्ता (गुप्ता प्रॉपर्टीज) और पत्ते वाले एसोसिएट पार्टनर के रूप में आयोजन से जुड़े हैं। करवा चौथ एवं दीपावली के अवसर को ध्यान में रखकर आयोजित इस फैशन एक्सपो में त्योहारों के अनुरूप फैशन और खरीदारी के विकल्प आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को एक ही स्थान पर फैशन, उत्सवी खरीदारी और मनोरंजन से जुड़ा अनुभव उपलब्ध कराना है।आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी और आगामी अपडेट के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मीताक्षी ब्लाग्स को फॉलो किया जा सकता है।

गोल्डन बास्केटबॉल क्लब के 50 वर्ष पूरे, 27 अक्टूबर को खेल आयोजन, वरिष्ठ पूर्व खिलाडिय़ों का होगा सम्मान


इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अंडर- 17 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

शिवपुरी। गोल्डन बास्केटबॉल क्लब के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर स्टेडियम, शिवपुरी में सुबह 8 बजे से आयोजित होगी। इसमें अंडर -17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गोल्डन बास्केटबॉल क्लब की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयीन स्तर पर बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना, युवा खिलाडयि़ों को बेहतर मंच प्रदान करना तथा शिवपुरी में बास्केटबॉल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना है।

वरिष्ठ पूर्व खिलाडयि़ों का होगा सम्मान
स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर बास्केटबॉल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ पूर्व खिलाडयि़ों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर। उनके साथ बास्केटबॉल से जुड़े वरिष्ठ खिलाडयि़ों एवं खेलप्रेमियों की सहभागिता आयोजन को विशेष बनाएगी। वरिष्ठ पूर्व खिलाडयि़ों में रजनीश ढींगरा, अभय प्रताप सिंह,हरविंदर भाटिया, संजीव ढींगरा, अनिल सरीन, वीरेंद्र कुमार मैथिल उत्तम व्यास, अनिल सरीन,ऊदल सिंह गुर्जर, महेंद्र बाथम , नरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र राठौर, तरुण तोमर, प्रताप तोमर एवं संजीव पाण्डे महेंद्र बाथम सहित अन्य पूर्व खिलाडयि़ों ने अधिक से संख्या में विद्यालयों के खिलाडयि़ों से भाग लेने की अपील की है।जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे का भी उल्लेखनीय योगदान रहेगा।

सुबह 8 बजे खिलाडिय़ों को करना होगा रिपोर्ट
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडयि़ों का जन्म वर्ष 2009 या उसके बाद का होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता फीबा के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। सभी खिलाडयि़ों को 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर, शिवपुरी में रिपोर्ट करना होगा। खिलाडिय़ों के लिए विद्यालय का पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र तथा खेल किट साथ लाना अनिवार्य रहेगा। गोल्डन बास्केटबॉल क्लब की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को समर्पित यह आयोजन वरिष्ठ खिलाडयि़ों के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को खेल के प्रति प्रेरित करने का अवसर भी बनेगा। जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी की ओर से विद्यालयों एवं खिलाडिय़ों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई ।

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के जन्मदिन पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन



मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ स्कूली बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का भी किया वितरण

शिवपुरी। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय शिवपुरी स्थित डॉ. शांता मेमोरियल क्लिनिक, न्यू ब्लॉक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। वहीं, 50 से अधिक स्कूली बच्चों को मौके पर ही नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। यह शिविर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ भगवत बंसल, डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉ राकेश राठौर, डॉ दिलीप जैन, श्रीमती अंजू गुप्ता, अमित गुप्ता, अमित भार्गव सहित अन्य भाजपा के स्थानीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहें। जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। शिविर की सफलता और बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री में सभी सहयोग प्रदान करने वाले साथियों के प्रति चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ शैलेंद्र गुप्ता के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

नि:शुल्क शिविर के साथ साथ नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का भी किया वितरण
चिकित्सा प्रकोष्ठ के इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कार्यक्रम के दौरान मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री के रूप में नोटबुक, पेन एवं पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल से जरूरतमंद मरीजों और विद्यार्थियों को लाभ मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा की भावना के साथ जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा। स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को समर्पित इस आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। चिकित्सा के क्षेत्र में यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिवपुरी के तत्वावधान में सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

'लोकतंत्र बचाओ, वोट चोरीÓ के मुद्दे पर 01 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी, राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन


शिवपुरी।
'लोकतंत्र बचाओ, वोट चोरीÓ के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन में शिवपुरी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी भागीदारी निभाएंगे। इस संबंध में गुना बायपास स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता को संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी, एसआईआर जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ, साजिद विद्यार्थी, योगेश करारे एवं जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने संबोधित किया।

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस पार्टी के एस आई आर जिला प्रभारी दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विरोध और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इस देशव्यापी अभियान में मध्यप्रदेश से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिवपुरी जिले से जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न साधनों से दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे। 

जिला कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव संजय चतुर्वेदी ने प्रेसवार्ता के माध्यम से  जानकारी दी कि जिले के 163 मंडलों में से प्रत्येक मंडल से 25-25 कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना है। इसके लिए जिले के अलग-अलग मंडलों में लगातार संपर्क, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जा सके। 

पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं साजिद विधार्थी, योगेश करारे एवं जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची की प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा महत्वपूर्ण विषय हैं। इसी को लेकर पार्टी एसआईआर के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में भागीदारी करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी की ओर से जिले के सभी कांग्रेसजनों से इस देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जिले से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां लगातार जारी हैं।

Friday, October 23, 2026

आशुतोष ओज के कहानी संग्रह प्रेमपाश का हुआ भव्य विमोचन

 




भावनाओं की अभिव्यक्ति का शसक्त माध्यम है कहानी:पराड़कर

शिवपुरी:-  कहानी से समाज को दिशा मिलती है,संस्कार मिलते है,और जीवन व्यवस्था को सुधारने आगे बढ़ाने में मदद मिलती है,हर व्यक्ति की अपनी कहानी है और उसे शब्द रूप से प्रकट करने वाला ही कहानी कार होता है,उक्त उदगार मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए वरिष्ठ प्रचारक श्रीधर पराड़कर ने आशुतोष ओज के कहानी संग्रह प्रेमपाश के विमोचन अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किए।

श्रीधर पराड़कर ने कहा कि जो गीता में है वही रामचरितमानस में है बस व्यक्त करने का समय अलग है,उसे अलग अलग समय में दादा दादी नाना नानी ने कहानी के रूप में बच्चों को सुना बचपन से ही संस्कार देने की प्रक्रिया बनाई,आशुतोष की कहानियां कोई अलग से रची गई कहानी नहीं है बल्कि प्रतिदिन घटित होने वाली कहानियां है,कहानी की विधा इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भावो की अभिव्यक्ति का सबसे शसक्त माध्यम कहानी ही है।

वरिष्ठ प्रचारक व विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्री राम अरावकर ने कहा कि मेरे लिए ये व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय है जिसे में बचपन से देख रहा हु,वह आशुतोष अब कहानी की विधा में ही आ चुका है,और राष्ट्रीयता के भावों से ओतप्रोत कहानियों के संग्रह के साथ शुरुआत कर चुका है।कहानी केवल घटनाएं मात्र नहीं होती बल्कि समाज को दिशा देने वाली लोभ लालच से दूर करने वाली समाज में आदर्श स्थापित करने की प्रक्रिया होती है।पहले हर घर में कहानी प्रदान करने वाले बुजुर्ग मान्यवर होते थे,पर समय के साथ परिवार के बिखराव और कुटुंब व्यवस्था में परिवर्तन के कारण ,तकनीक के आधिपत्य की वजह से ये संस्कार की हर घर की पाठशाला बाधित तो हुई है।

सारस्वत अतिथि के रूप में बोलते हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उप महानिरीक्षक राजीव लोचन शुक्ला ने कहा कि समस्याओं में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण चुपचाप तमाशा देखने की मानसिकता में वृद्धि होना है,हम जिन समस्याओं को देख रहे है,उस पर मुखर होकर बोलना और लिखना ये समय की मांग है और इसी से समस्याओं को बढ़ने से  रोका जा सकता है,ये प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।कहानीकार आशुतोष ने अपने आस पास की समस्याओं को इस कहानी संग्रह के माध्यम से प्रस्तुत किया है,सरल शब्दों से आमजन की कहानियों को प्रेमपाश के माध्यम से प्रस्तुत कर उन्होंने निसंदेह उत्तम कार्य किया है,इसके लिए में उन्हें बधाई देता हु।

कहानी संग्रह की समीक्षा श्रीमती सौम्या उपाध्याय,डॉ आकांक्षा गौड ने की।

कहानी संग्रह विमोचन कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती हेमलता चौधरी ने किया।इस अवसर पर विद्यापीठ के पूर्व छात्र अपर सत्र न्यायाधीश भोपाल संजय अग्रवाल का अभिनंदन भी किया गया। डॉ कुमार संजीव प्रांत अध्यक्ष साहित्य परिषद,पुरुषोत्तम गौतम,प्रमोद भार्गव भी मंचासीन रहे।अतिथियों का डॉ एच पी जैन,प्रहलाद भारती,धैर्यवर्धन शर्मा,पवन शर्मा ,प्रदीप अवस्थी,श्याम बिहारी सरल,नितिन मंदसौरवाले,राम पंडित,ब्रजेश अग्निहोत्री,डॉ एस के वर्मा,उमेश भारद्वाज,अनुपम शुक्ला,जितेंद्र परसाई,प्रयाग नारायण भार्गव ने अतिथियों का स्वागत किया।सभी का आभार आशुतोष शर्मा ओज ने व्यक्त किया।

बैंड की धुन पर हाथ में ध्वज,कदम ताल और सलामी के साथ राज्य स्तरीय क्रिकेट और नैट बाल प्रतियोगिता का हुआ आगाज


शिवपुरी।
अपने-अपने संभागों की तख्तियां और ध्वज थामकर  रंगबिरंगी पोशाकों में शुक्रवार की शाम 5 बजे सांदीपनि स्कूल के नवनिर्मित खेल परिसर में 9 संभागों से 400 बालक-बालिकाओं ने कदम ताल शुरू किया तो माहौल मंत्रमुग्ध करने वाला हो गया। एक-एक करके 9 संभागों की टीम मंच के सामने से गुजरी और परंपरागत तरीके से अतिथियों को सलामी देते हुए आगे बढ़ते गए। इसी के साथ शिवपुरी में 70 वी 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट व 19 वर्षीय बालक बालिका नैट बाल  प्रतियोगिता का आगाज हो गया। शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव ने प्रतियोगिता के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी परिणाम की चिंता किए बिना खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैदान में करें। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सांखला ने कहा कि खेल में ईगो का स्थान नहीं है बल्कि टीम भावना और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने वाले खिलाड़ी ही जीत हासिल करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज निगम ने स्वागत भाषण में कहा कि शिवपुरी जिले के लिए सौभाग्य की बात है हम इस आयोजन के साक्षी बन रहे हैं। सभी बच्चे सुरक्षा और खेल भावना के साथ खेलें। जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने ध्वजारोहण किया व सभी खिलाडयि़ों ने शपथ ली। 

आभार व्यक्त पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र तौमर ने किया। अंत में सभी अतिथियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्राचार्य एनके जैन, कोच, यादवेन्द्र चौधरी,अजय बाथम, विवेक वर्धन शर्मा,राजीव भार्गव,नीरज सरैया, स्नेह रघुवंशी,दीपक मांझी, संस्कार मिश्रा, शिवनाथ सिंह वैस ,शरद निगम,कपिल दुबे,आदि मौजूद रहे। मंच संचालन बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर, हेमलता चौधरी, गिरीश मिश्रा मामा व महेन्द्र उपाध्याय द्वारा किया गया। मैदान क्रमांक एक के ग्राउंड प्रभारी अजय बाथम रहे जबकि अंपायरिंग शोएब खान व सुजीत करोसिया ने की जबकि स्कोरिंग सौरभ चंदेल ने की जबकि मैदान क्रमांक दो पर ग्राउंड प्रभारी मनोज गुप्ता रहे जबकि अंपायरिंग कमल सिंह बाथम व कपिल यादव ने की जबकि स्कोरिंग प्रज्ञा तोमर ने की।


भोपाल ने उज्जैन तो नर्मदापुरम ने सागर को दी शिकस्त
प्रतियोगिता की पहले ही दिन 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट के क्रम में लीग मुकाबले खेले गए।  पहला मैच उज्जैन और भोपाल के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने उज्जैन को 44 रनों से हरा दिया उज्जैन ने पहले टॉस जीतकर बोलिंग का फैसला किया इसमें निर्धारित 12 ओवर में भोपाल ने 122 रन का योगदान किया जिसमें आर्या नायक ने नाबाद 87 रनों की विस्फोटक पारी खेली साथ ही भूमि मीणा ने 9 रन का योगदान दिया रेणुका पवार ने दो विकेट हासिल कियेलक्ष्य का पीछा करने उतरी उज्जैन टीम की ओर से भीनी दुग्गल ने 26 एवं रेणुका पवार ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया, जिसमें नव्या पथिक को 2,आर्य नायक, आध्या व्यास को एक- एक विकेट मिला। दूसरा मुकाबला  सागर और नर्मदापुरम के बीच खेला गया।टॉस जीतकर सागर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सागर ने निर्धारित ओवरों में नर्मदापुरम को 68 रनों का लक्ष्य दिया। सागर की ओर से आन्या ने सर्वाधिक 21 रन और रोशनी ने 13 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नर्मदापुरम की तरफ से आफिया ने 2 विकेट, जबकि वैष्णवी, शुभी, युक्ति, यासमीन और पूर्वी ने 1-1 विकेट लिया। 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुरम की टीम ने 11.3 ओवर में ही 7 विकेट से मैच जीत लिया। नर्मदापुरम की ओर से आफिया ने 21 रन और आन्या ने 24 रन बनाए। सागर की तरफ से गेंदबाजी में आराध्या ने 2 विकेट लिए। इस मैच की वुमन ऑफ द मैच नर्मदापुरम की आफिया  रहीं।

हैप्पीडेज स्कूल में दीवान दौलतराम फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन



शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ स्थित हैप्पीडेज स्कूल में आज  से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हैप्पीडेज स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मित्तई ने बताया कि  23 से 25 अक्टूबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह प्रतियोगिता हैप्पीडेज स्कूल के ग्राउंड पर लीग कम नॉकआउट मेथड के आधार पर खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन हैप्पीडेज स्कूल द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर 17 वर्ग में खेली जाएगी।  प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों एवं क्लब की टीम भाग ले रही है।  प्रतियोगिता का शुभारंभ हैप्पीडेज स्कूल संचालिका श्रीमती गीता दीवान और स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

प्रतियोगिता का पहला मैच हैप्पीडेज स्कूल और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के बीच खेला गया इसमें दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच की विधिवत शुरुआत हुई हैप्पीडेज स्कूल ने इस मैच में 5 - 0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बापू फुटबॉल क्लब और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें दोनों टीम में कोई भी गोल नहीं कर सकी और यह मैच बराबरी पर रहा।  प्रतियोगिता का तीसरा मैच होली ट्रिनिटी फुटबॉल क्लब बदरवास और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल के बीच हुआ जिसमें होली ट्रिनिटी फुटबॉल क्लब बदरवास की टीम ने इस मैच को 2 -1 से  जीता। प्रतियोगिता का चौथा मैच हैप्पीडेज स्कूल की क्च  टीम और बापू फुटबॉल क्लब के बीच हुआ जिसमें हैप्पीडेज स्कूल की क्च टीम ने 1- 0 से जीत दर्ज की। आज के सभी मैच में रैफरी की भूमिका में मकसूद खान, जतिन यादव, और विग्नेश ने निभाई। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए  स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से मनोज मित्तई, गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, भरत जाटव, शाहीन बी, निखिल चोकसे, चिंतन गुप्ता सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

शगुन वाटिका में सजा करवाचौथ मेला, 'नारी की शान है साड़ीÓ प्रतियोगिता में नवनीता जैन ने मारी बाजी




महिला समन्वय एवं विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन, साड़ी में महिलाओं ने रैंप वॉक से बिखेरा जलवा

शिवपुरी। करवाचौथ के उल्लास, भारतीय परंपरा और नारी सौंदर्य के रंगों से गुरुवार को शहर के कमलागंज स्थित होटल शगुन वाटिका गुलजार रहा। यहां महिला समन्वय एवं विश्व मांगल्य सभा के संयुक्त तत्वावधान में करवाचौथ मेले के साथ 'नारी की शान है साड़ीÓ थीम पर आधारित 'नारी इन साड़ीÓ सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति अपने लगाव का खूबसूरत प्रदर्शन किया। मेले में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फैशनेबल एवं डिजाइनर सूट, साडयि़ां, करवाचौथ की पूजन सामग्री, घर की सजावट के सामान, नमकीन, पापड़ और खानपान से जुड़े विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। रिफ्रेशमेंट के लिए भी छोटे-छोटे स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। मेले में शिवपुरी के अलावा करेरा, झांसी, ग्वालियर और इंदौर से भी दुकानदार पहुंचे, जिससे आयोजन में खरीदारी और उत्सव का खास माहौल देखने को मिला।

साड़ी में सजी प्रतिभागियों ने रैंप वॉक से जीता दिल
सौंदर्य प्रतियोगिता में लगभग 15 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने साड़ी में अपनी खूबसूरती, व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नवनीता जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी ऋतु द्वितीय और ग्वालियर की विनीता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं अपनी खूबसूरत प्रस्तुति से विशेष पहचान बनाने वाली रुपाली सोनी को स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहीं प्रतिभागी को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। स्पेशल पुरस्कार के रूप में 1100 रुपये नगद दिए गए। पुरस्कार महिला समन्वय की अध्यक्ष डॉ. सुषमा पांडेय एवं विश्व मांगल्य सभा की अध्यक्ष विभा रघुवंशी द्वारा प्रदान किए गए।

बच्चों के साथ रैंप वॉक बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का सबसे खास और भावुक कर देने वाला दृश्य उस समय देखने को मिला, जब एक प्रतिभागी साक्षी अग्रवाल अपने दोनों बच्चों के साथ रैंप वॉक करती नजर आई। मां और बच्चों की इस खूबसूरत प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में पारिवारिक भावनाओं का रंग भर दिया। इसके अलावा दर्शकों से कई रैपिड सवाल पूछे गए और सही जवाब देने वालों को आकर्षक उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आकांक्षा गौड़, दीपा शर्मा एवं दिव्या व्यास शामिल रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विश्व मांगल्य सभा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। साथी इस दौरान शांति गीत गायन सुमन तिवारी व राधा सूर्यवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शानदार मंच संचालन मणिका शर्मा ने किया। अंत में सभी निर्णायकों को स्मृति चिह्न स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिवपुरी से पहली बार शुरू हुआ संभाग स्तरीय ऑनलाइन योग एवं ध्यान कार्यक्रम, पहले दिन 85 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा


संचालक खेल चंचल शेखर के निर्देश पर शुरू हुई पहल, 4 नवंबर 2026 तक चलेगा कार्यक्रम

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश के संचालक चंचल शेखर के निर्देशानुसार ग्वालियर-चंबल संभाग के समस्त युवा समन्वयकों के लिए ऑनलाइन योग एवं ध्यान कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, शिवपुरी से की गई। शिवपुरी से पहली बार इस प्रकार की संभाग स्तरीय पहल प्रारंभ की गई है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस कुल 85 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। यह कार्यक्रम 4 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्वालियर-चंबल संभाग के ब्लॉक के समस्त युवा समन्वयक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। उनके ब्लॉक के सहयोगियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सपना शर्मा एवं सुभाषिनी ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा समन्वयक कमल सिंह बाथम ने किया। जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही तथा जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय जी ने योग एवं ध्यान से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवा समन्वयकों को योग एवं ध्यान के महत्व से अवगत कराते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को इन गतिविधियों से जोडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य योग को केवल किसी विशेष आयोजन तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन की नियमित गतिविधि बनाना है। योग एवं ध्यान के अभ्यास से युवाओं में अपनी दिनचर्या के प्रति जागरूकता, बेहतर एकाग्रता और स्वस्थ आदतों के विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है। खेलों से जुड़े युवाओं के लिए भी योग शरीर के लचीलेपन, संतुलन, श्वास नियंत्रण और मानसिक तैयारी में सहायक हो सकता है।

4 नवंबर तक जारी रहेगा कार्यक्रम
यह ऑनलाइन कार्यक्रम 4 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा। इसके माध्यम से ग्वालियर-चंबल संभाग के युवा समन्वयकों एवं उनके सहयोगियों को योग एवं ध्यान से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में योग के प्रचार-प्रसार को आगे बढ़ा सकें। खेल एवं युवा कल्याण विभाग शिवपुरी की यह पहल युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं अनुशासन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिवपुरी से शुरू हुआ यह कार्यक्रम योग को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं के सर्वांगीण विकास में योगदान देने की दिशा में प्रयासरत है।

11 हजार से अधिक महिलाएं सिर पर कलश रखकर,विशाल कलश यात्रा में निकली




बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज से करेंगें श्री राम कथा का वाचन

शिवपुरी/करैरा।  शिवपुरी जिले के विकास खंड करैरा में बगीचा धाम,श्री राम राजा सरकार धाम के विशाल प्रांगण में  24से 30 अक्टूबर तक आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्री राम कथा के पूर्व आज 23अक्टूवर को प्रातः 10.30 बजे कृषि उपज मंडी के प्रांगण में निर्मित भगवान शंकर जी के मंदिर में वैदिक पद्धति से पूजा अर्चना के उपरांत प्रमुख यजमान श्रीमती सीमा -पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" ने श्री राम चरित मानस का ग्रन्थ सिर पर रखा, इसके साथ ही 11हजार से अधिक महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखें, इसके उपरांत विशाल कलश यात्रा, एक दर्जन डीजे , बैंड बाजों, ढोल-नगाड़ों के साथ आरंभ हुई.कलश यात्रा में साधु-संतों के साथ,हजारों धर्मप्रेमी भगवान श्री राम के जयकारों के साथ चल रहे थे, सम्पूर्ण कलश यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा करैरा रहवासियों द्वारा की जा रही थी, विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया.
विशाल कलश यात्रा दोपहर 1बजे बगीचा धाम,श्री राम राजा धाम मंदिर पहुंची, महिलाओं ने कलश मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर स्थापित किए.उपरोक्त कलश यात्रा में लगभग 25हजार धर्मप्रेमियों ने हिस्सेदारी निभाई.सभी धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ग्रहण की।इस अवसर पर आधा सैकड़ा साधु-संत, उज्जैन के प्रख्यात संत अदभुत स्वामी श्री कृष्ण आकर्षण का केंद्र थे.
पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज हेलीकॉप्टर से आएंगे
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज 24अक्टूबर को दोपहर 12बजे करैरा के हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से आएंगे.दोपहर 2बजे से अपने मुखारविंद से श्री राम कथा सुनायेंगे.प्रतिदिन 30अक्टूवर तक श्रीराम कथा होगी.
पुलिस की सूरक्षा व्यवस्था से करैरा चाक-चौबंद
प्रति दिन लाखों की संख्या में धर्मप्रेमियों के एकत्रित होनेकी संभावना के कारण जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है,1200से अधिक सख्या में पुलिस कर्मी सम्पूर्ण करैरा में तैनात हो गये है.
आज पुलिस अधीक्षक श्रीमती यागचेन डोलकर भूटिया ने पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लिया.लाइव प्रसारण होगा 
 संस्कार चैनल, बागेश्वर धाम यूट्यूब चैनल, नए पन्ने यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण होगा.  इसी के साथ सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफार्म पर भी प्रसारण होगा।
निर्बाध यातायात के लिए श्रद्धालुओं के लिए दिशा वार पार्किंग
 -दतिया और झांसी की ओर से आने वाले श्रद्धालु - इनके वाहनों के लिए मंडी के पीछे अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। -शिवपुरी-सिरसौद मार्ग से आने वाले लोग - इनके लिए  मऊहर कॉलोनी के पास कॉलेज ग्राउंड में वाहन पार्क करने की व्यवस्था होगी.
 नरवर-भितरवार की ओर से आने वाले श्रद्धालु - इनके वाहनों के लिए खेरा घाट मोड़ के पास पार्किंग स्थल तय किया गया है।
-वीआईपी और मीडिया पार्किंग -  कथा स्थल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित आदर्श विद्यालय परिसर को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है।
26 बीघा का विशाल डोम और 8 बीघा में होगी भोजनशाला
श्रीराम कथा के प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" ने 26 बीघा भूमि में विशाल पंडाल डोम लगाया जा चुका है, जिसमें एक साथ दो लाख धर्मप्रेमियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा, 8 बीघा क्षेत्र में भव्य भोजनशाला बनाई जा चुकी  है,जहां दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की अलग से व्यवस्था होगी।
1हजार सदस्य सेवा में लगे हैं 
प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे "भोला महाराज" के मार्गदर्शन में श्री प्रभु राम हनुमान मानव सेवा समिति, सर्व समाज समिति, ब्राह्मण समाज करैरा एवं आयोजन समिति के 1हजार सदस्य सेवा में लगे हैं। सम्पूर्ण करैरा का प्रत्येक रहवासी इस बड़े आयोजन में सहभागिता निभा रहा है।
श्री राम कथा को सुनने और श्री धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर सरकार के दरबार में सामिल होने के लिए सम्पूर्ण देश भर से सैकड़ों धर्मप्रेमी करैरा पहुंचेंगे,देश के विख्यात अनेकों संत, महात्मा, जगतगुरु, महामंडलेश्वर,कथा वाचक, कर्मकांड पंडित, ज्योतिषी भी करैरा पहुंचेंगे.अनेक राजनेता, मीडिया कर्मी भी सामिल होगे.

कलेक्टर के प्रयासों से पोहरी रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दोनों सर्विस रोड चालू, जाम से मिलेगी राहत


लघु उद्योग भारती अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत ने कलेक्टर अर्पित वर्मा का जताया आभार, स्कूली बच्चों और आमजन को मिलेगी बड़ी सुविधा

शिवपुरी। शहर के पोहरी रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लंबे समय से बनी जाम की समस्या से अब आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है। जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद दोनों ओर की सर्विस रोड चालू हो गई हैं। इससे न केवल वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बल्कि स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है कि पोहरी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के चलते पिछले कई वर्षों से जाम की समस्या बनी हुई थी। 

इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि जो बच्चे दोपहर 12 बजे तक घर पहुंच जाते थे, उन्हें जाम के कारण दोपहर 3 बजे तक घर पहुंचने में लग रहा था। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और अभिभावक भी चिंतित रहते थे। इस गंभीर जनसमस्या को देखते हुए पिछले सप्ताह लघु उद्योग भारती शिवपुरी के अध्यक्ष एवं पटैल एंड संस, पड़ोरा के भूपेन्द्र सिंह रावत ने जिला प्रशासन से समस्या का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया था। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा तक पहुंचाया।

    यही कारण रहा कि इस संवेदनशील मुद्दे को जिला प्रशासन ने इस जनहित की समस्या को गंभीरता से समझते हुए त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप दोनों ओर की सर्विस रोड चालू हो गई हैं। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इस जनहितकारी पहल के लिए लघु उद्योग भारती जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह रावत (पटेल) ने शिवपुरी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा एवं संपूर्ण जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को समझना और उनका समय पर समाधान कराना ही सच्चे जनसेवा भाव की पहचान है। उन्होंने कहा कि जब प्रशासन संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करता है और समाज के लोग जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी से उठाते हैं, तो सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। पोहरी रोड की सर्विस रोड चालू होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शहरवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी।

Thursday, October 22, 2026

मुख्य डाकघर में डाक निर्यात केंद्र क्रियान्वित, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा वैश्विक बाजार


कलेक्टर श्री वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, उद्यमियों को दी गई जानकारी

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में जिले के उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय डाक विभाग की महत्वाकांक्षी पहल डाक निर्यात केंद्र योजना की विशेष रूप से जानकारी दी गई और बताया गया कि शिवपुरी मुख्य डाकघर में काउंटर क्रियान्वित है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निर्यातकों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने उत्पादों को वैश्विक स्तर पर अन्य देशों में भी पहुँचा सकते हैं।  

स्थानीय स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय बुकिंग संभव
शिवपुरी मुख्य डाकघर के माध्यम से मुख्य रूप से जैकेट्स एवं गारमेंट्स, पत्थर शिल्प एवं हस्तशिल्प तथा खाद्य पदार्थ एवं मसाले जैसे स्थानीय उत्पादों को अब सीधे वैश्विक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है किसी भी उद्यमी को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। स्थानीय स्तर पर भी अंतर्राष्ट्रीय बुकिंग संभव है। डाक विभाग शिवपुरी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार डिजिटल पोर्टल पर ऑनलाइन कस्टम क्लीयरेंस और कागज मुक्त प्रक्रिया उपलब्ध है। डिजिटल रिकॉर्ड से त्वरित ड्यूटी ड्रॉबैक और टैक्स रिफंड की सुविधा है। इसके अतिरिक्त यह निजी कोरियर की तुलना में किफायती है। उन्होंने बताया कि इसके तहत व्यावसायिक दस्तावेज एवं पुस्तक, इंजीनियरिंग मशीनरी पार्ट्स, सूखे खाद्य पदार्थ एवं मसाले, पत्थर शिल्प एवं हस्तशिल्प, जैकेट एवं गारमेंट्स जैसी वस्तुएं भेजी जा सकती हैं।

आवश्यक दस्तावेज एवं पंजीकरण
निर्यात हेतु डीजीएफटी पंजीकरण अनिवार्य है। सरकारी रियायतों का लाभ लेने के लिए एमएसएमई उद्यम पंजीकरण होना चाहिए। इसके अतिरिक्त जीएसटी रजिस्ट्रेशन जरूरी है। डाक विभाग की वेबसाइट पर निशुल्क प्रोफाइल पंजीयन की सुविधा दी गई है। उद्यमी घर बैठे ही पार्सल बुक कर सकते हैं और एंड टू एंड ट्रैकिंग सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के हस्तशिल्पियों, उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें शिवपुरी मुख्य डाकघर में संचालित डाक निर्यात केंद्र की प्रक्रियाओं, दस्तावेजों और मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर व्यापार, निर्यात और रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना है।

अब शिवपुरी की धरा पर नेटबॉल और क्रिकेट में काबिलियत दिखाएंगे 10 संभागों के 400 खिलाड़ी


70 वीं राज्य स्तरीय 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट व 19 वर्षीय बालक-बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता आज से

शिवपुरी। हाल ही में 7 से 11 अक्टूबर तक शिवपुरी की धरा पर 17 वर्षीय बालक बालिका शालेय एथलेक्टिस प्रतियोगिता के सफल और शानदार आयोजन के बाद अब शिवपुरी को दो और खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। शिवपुरी की धरा पर शुक्रवार से 10 संभागों के 400 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। जहां शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में 17 वर्षीय बालिका वर्ग की शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी तो वहीं नवनिर्मित सांदीपनी विद्यालय परिसर में 17 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग की शालेय नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में प्रदेश पर से आमंत्रित 10 संभागों के 400 खिलाडि?ों के अलावा 100 से ऑफिशियल्स भी शामिल होंगे। 

गुरूवार की दोपहर सांदीपनी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव के निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को शिवपुरी बीईओ मनोज निगम व जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बेमटे ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी समिति सदस्य सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें और हमेशा की तरह प्रदेशभर से आए खिलाड़ी शिवपुरी से अच्छी यादें लेकर लौटें। इस दौरान नेशनल कोच यादवेन्द्र सिंह चौधरी ने सभी समिति सदस्यों को उन्हें सौंपे गए दायित्व से अवगत कराया। बैठक में प्रमुख रूप से प्राचार्य एनके जैन, आरपी जाटव, अर्चना शर्मा, राजेश कम्ठान, कीर्ति गुप्ता, कन्या परिसर के प्रभारी एसपी भार्गव सहित पूर्व क्रीड़ा अधिकारी महेन्द्र सिंह तोमर,विवेकवर्धन शर्मा, अजय बाथम,  राजीव भार्गव, नीरज सरैया,स्नेह सिंह रघुवंशी, बसंत शर्मा, संस्कार मिश्रा, राजू जाट, दीपक मांझी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल मालावरिया राघवेन्द्र रघुवंशी, हेमलता चौधरी, पुष्पा मिश्रा, शरद निगम, कपिल दुबे आदि मौजूद थे।

दो समूहों में विभाजित होंगी टीमें
प्रचार-प्रसार समिति के नीरज सरैया ने बताया कि नेटबॉल में प्रत्येक टीम  12 सदस्यी होगी जबकि क्रिकेट में 16 सदस्यी टीम में से 11 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। लीग मुकाबले सभी संभागों में से दो समूह बनाकर खेले जाएंगे। स्टेडियम में दो मैदानों पर लीग मुकाबले आयोजित होंगे तथा प्रतिदिन एक मैदान पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। लीग मुकाबले 12 ओवर के जबकि फायनल मुकाबले 15 ओवर के प्रस्तावित हैं।प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 3 बजे सांदीपनी स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ी रंगबिरंगी पोशाकों में मार्चपास्ट करेंगे।  

यातायात से आवास व्यवस्था तक बनाई समितियां
इस पूरी प्रतियोगिता को लेकर विभाग ने अलग-अलग समितियां बनाकर दायित्व सौंपे हैं। प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर होंगे जबकि भगवती प्रसाद शर्मा, नीरज सरैया व राजीव भार्गव सदस्य होंगे। इसी तरह यातायात समिति में बस स्टेण्ड से लाने ले जाने के लिए स्नेह सिंह रघुवंशी संयोजक व रेलवे स्टेशन के लिए राजेश कम्ठान प्राचार्य को संयोजक बनाया गया है। उद्घाटन एवं समापन समिति के संयोजक प्राचार्य कीर्ति गुप्ता होंगी जबकि आवास व्यवस्था समिति में बालक होस्टल के संयोजक प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव व सह संयोजक गिरीश शर्मा होंगे। जबकि बालिका आवास समिति के संयोजक प्राचार्य एसपी भार्गव होंगे। स्वास्थ्य समिति की कमान प्राचार्य अर्चना शर्मा को सौंपी गई है जबकि पुरस्कार वितरण समिति के संयोजक प्राचार्य आरपी जाटव को बनाया गया है। कार्यालयीन समिति का दायित्व प्राचार्य एनके जैन, मार्चपास्ट समिति का संयोजक पीटीआई इंदपाल सिंह पाल को बनाया गया है। खेल मैदानों की बात करें तो नेटबॉल बालक वर्ग के लिए मैदान क्र. 1 के संयोजक यादवेन्द्र सिंह चौधरी व सहसंयोजक शिवनाथ सिंह वैस होंगे। जबकि मैदान क्र. 2 का दायित्व बृजमोहन सिंह चाहर संभालेंगे। इसी तरह क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए मैदान क्र. 1 के संयोजक अजय बाथम व सहसंयोजक कपिल यादव होंगे। जबकि मैदान क्र. 2 के संयोजक मनोज गुप्ता व सहसंयोजक संजीव पाण्डेय होंगे।

सुरमई संगीत परिवार का दशहरा मिलन समारोह सम्पन्न


शहर के गायकों ने देर रात तक एक से बढ़ कर एक बेहतरीन गीत सुनाए

शिवपुरी-सुरमई संगीत परिवार शिवपुरी का दशहरा मिलन समारोह स्थानीय गांधी सेवाश्रम में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता कला, साहित्य व संगीत प्रेमी श्री प्रकाश शर्मा ने की। ग्वालियर से पधारे से.नि.ऐग्ज्यूकीटिव इंजीनियर सी.पी.वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। समारोह की प्रारम्भिक औपचारिकताओं के पश्चात श्री प्रकाश ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि संगीत एक ऐसी विधा है, जो हमारे दिलों को सुकून देती है, फिर चाहे वह गायन हो या वादन हो । इस प्रकृति का संचालन भी एक निश्चित लय और ताल पर होता है । यदि यह क्रम टूट जाए या अवरोधित हो जाए तो कुदरत का सारा निजाम ही धराशाई हो जाएगा। इसलिए इस दिशा में सुरमई संगीत परिवार की ओर से की गई पहल बहुत ही प्रशंसनीय है।

मुख्य अतिथि सी.पी.वर्मा ने कहा कि इस परिवार के मुखिया सुकून शिवपुरी ने शिवपुरी ज़िले के लगभग सभी गायकों को एक बैनर तले इक_ा करने, उभरते हुए युवा गायकों को उचित मंच उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभा को तराशने का जो बीड़ा उठाया है, वह सराहनीय है तत्पश्चात सभी गायकों सुकून शिवपुरी, सी.पी.वर्मा, धर्मेन्द्र साहू, संगीता श्रीवास्तव, जहांगीर ख़ान, पंकज श्रीवास्तव, विशाल पड़ारकर, ज़ाहिद अली, फोटोग्राफर समर अली, श्वेता पड़ारकर, हरिशरण गुप्ता बॉबी, किशन सिंह राणावत, विष्णु बाथम, मोहन कसेरा, हरीश श्रीवास्तव, राम पंडित, निर्मला वर्मा, कमलेश गुप्ता, पुरुषोत्तम दास गर्ग आदि ने एक से बढ़ कर एक बेहतरीन गीत सुना कर समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव धर्मेन्द्र साहू ने किया। अंत में परिवार के मुखिया सुकून शिवपुरी ने उपस्थित हुए सभी मेहमान और गायक कलाकारों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।