शिवपुरी। चैत्र नवरात्रा के पावन अवसर पर स्थानीय विजय नगर स्थित माँ बीसभुजी दरबार भी सजाया गया है जहां श्रद्धालुजन मॉं बीसभुजी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगें। इस दौरान दरबार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए चैत्र नवरात्रि बधाई एवं शुभकामनाएं आर्शीवाद स्वरूप में मंदिर महंत के द्वारा दी गई है। यहां माँ बीसभुजी दरबार हर वर्ष की भांति सुंदर सजा है और अखंड ज्योति के साथ श्रद्धालु माँ के दर्शनों का लाभ प्राप्त कर रहे है। माँ बीसभुजी देवी माँ के दर्शन मात्र से ही सभी प्रकार के मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण हैं जो मां के दरबार की ख्याति देश विदेश तक फैली हुई है। मां के दरबार में मात्र चार अगरबत्ती लगाने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाते हैं।
Thursday, March 19, 2026
शिवपुरी। चैत्र नवरात्रा के पावन अवसर पर स्थानीय विजय नगर स्थित माँ बीसभुजी दरबार भी सजाया गया है जहां श्रद्धालुजन मॉं बीसभुजी के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगें। इस दौरान दरबार की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए चैत्र नवरात्रि बधाई एवं शुभकामनाएं आर्शीवाद स्वरूप में मंदिर महंत के द्वारा दी गई है। यहां माँ बीसभुजी दरबार हर वर्ष की भांति सुंदर सजा है और अखंड ज्योति के साथ श्रद्धालु माँ के दर्शनों का लाभ प्राप्त कर रहे है। माँ बीसभुजी देवी माँ के दर्शन मात्र से ही सभी प्रकार के मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण हैं जो मां के दरबार की ख्याति देश विदेश तक फैली हुई है। मां के दरबार में मात्र चार अगरबत्ती लगाने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाते हैं।
शिवपुरी-विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के तत्वाधान में शिवपुरी, भूमिया बाबा मंदिर झांसी रोड पर नव सम्वत्सर प्रतिष्ठानम् की गाइड लाइन के अनुसार हुआ। प्रात: 6 बजे मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर पं दिनेश चंद्र शुक्ला, पं विष्णु प्रसाद शर्मा, पं रमेश कुमार कोठारी, ओमप्रकाश शिवहरे द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। ब्रह्म ध्वजारोहण सुरेंद्र शर्मा जिला उत्सव प्रमुख द्वारा किया गया। ध्वजारोहण में वैदिक राष्ट्रगीत के साथ किया गया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा दो वर्षों से सूर्य उपासना का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाने लगा, इसलिए यह उत्सव राष्ट्रीय माना गया और राष्ट्रगीत वंदे मातरम मुकेश कर्ण द्वारा गया गया। प्रात: 6:10 बजे स्वस्तिवाचन मंगल पाठ एवं हिमाद्रि संकल्प पंडित अनिल शास्त्री द्वारा कराया गया सभी भक्तों ने हाथ जोड़कर भगवान भास्कर की आराधना की, कि आप उदय हो हम आपकी पूजा की प्रतीक्षा में है जैसे ही सूर्य प्रकट हुए शंख वादन कर उनका अभिवादन किया गया और सभी भक्तों ने वैदिक मित्रों से सूर्य को अर्ध्य दिया, चंदन अक्षत पुष्प समर्पण कर सूर्य के सामने दोनों हाथ उठाकर समर्पण किया गया भगवान भास्कर के 12 नामों से नमस्कार किया और आचमन कर श्रीमद् भगवद् गीता के 15वीं अध्याय पुरुषोत्तम योग का सामूहिक गायन किया गया।
पंचांग पूजन एवं काल गणना सुरेंद्र धिगर्रा द्वारा कराया गया। अंत में मुख्य वक्ता श्री शुक्ला द्वारा उद्बोधन हुआ बताया कि श्रीमद् भगवद् गीता के गूढ़ रहस्य को जन-जन पहुंचने के लिए गीता पर व्याख्या होना चाहिए। अंत में ओम जय जगदीश हरे एवं श्रीमद् भगवद् गीता की आरती के उपरांत कल्याण मंत्रकर कार्यक्रम का समापन किया गया। तदुपरांत देव दर्शन कर एक दूसरे को चंदन अक्षत लगा करके नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रसाद वितरण के साथ-साथ नीम काली मिर्च गुड़ की गोली भी वितरण की गई। कार्यक्रम में श्री सुनील भार्गव जी श्री राजेंद्र गुप्ता प्रभात किरना जिला मीडिया प्रमुख राजूयादव ,डॉ, एमके शिवहरे मनोज सोनी गजेंद्र सोलंकी श्रीनिवास उपाध्याय राजेंद्र शर्मा पवन कुमार शर्मा रामकिशोर शिवहरे रामेश्वर राठौड़ जयप्रकाश चौधरीआदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही।
Tuesday, March 17, 2026
शिवपुरी- बीते रोज थाना करैरा पुलिस द्वारा हथियार की नोक पर अपहरण करने के मामले मे कार्यवाही कर पुलिस के द्वारा अपह्रत व्यक्ति को 02 घंटे में सुरक्षित बरामद करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।थाना करैरा में फरियादी बृजेश जाटव पिता धीरज जाटव उम्र-22 वर्ष नि-ग्राम-बेरखेडा थाना-करैरा ने रिपोर्ट किया कि दोपहर करीबन 02.00 बजे जीतू कोली फरियादी के घर पर आया और बोला कि उसके दोस्त अंशुल अहिरवार और दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार समोहा डैम तक आ रहे है चलो समोहा डैम चलना है। समय करीवन 03-04 वजे फरियादी जीतू कोली को अपनी बाईक से साथ लेकर समोहा डैम पहुंचा तभी एक मोटरसाईकिल स्प्लेंडर क्रमांक-एमपी32 जेडबी 1787 से तीन लोग एक अर्टिगा सफेद रंग की गाडी आई उसमें 7-8 लोग थे, फरियादी के पास उतरे और जीतू कोली को जबरदस्ती पकडकर अपनी गाडी में पटक लिया तथा एक व्यक्ति ने कट्टे से हवाई फायर किया और अर्टिगा गाडी में जीतू कोली को डालकर ले गये करीबन 10-11 लोग जीतू कोली को उसके दोस्त अंशुल अहिरवार व दीपक उर्फ जशवंत अहिरवार अपने अन्य साथियों के साथ अपहरण करके ले गये हैं। फरियादी कि रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अप0 क्र 179/26 धारा 140(3), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए अपहृत व्यक्ति की तलाश गम्भीरता से की गई एव अपहृत व्यक्ति जीतू कोली को दस्तयाव कर प्रकरण में आरोपीगण जसवंत उर्फ दीपक पुत्र घनाराम अहिरवार उम्र 37 साल नि.परासरी थाना उनाव दतिया, इंदर सिहं उर्फ इंदल पुत्र ठाकुरदास अहिरवार उम्र 19 साल नि.इकारा थाना उनाव दतिया, विष्णु पुत्र संजीव अहिरवार उम्र 20 साल नि इकारा थाना उनाव दतिया, अंशुल पुत्र किशोरी अहिरवार उम्र 18 साल नि.स्टेशन होमगार्ड कालोनी कोतवाली दतिया, रतन पुत्र बनबारी अहिरवार उम्र 19 साल नि.इकारा थाना उनाव जिला दतिया को गिरप्तार कर उनके कब्जे से बाईक तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक खाली खोखा व दो जिन्दा राउण्ड जप्त किये गये। अन्य 06 अज्ञात आरोपीगणो की तलाश जारी है।
शिवपुरी- बीती 07.01.26 को सूचनाकर्ता कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 08/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम किया गया दौराने विवेचना बीते रोज अपह्रता नाबलिक बालिका को नागापुर अहिल्या नगर महाराष्ट्र से दस्तयाव कर अपह्रता के कथन लेखबद्ध किये गये अपह्रता के कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64 बीएनएस, 5 एल /6 पोक्सो एक्ट 3(1)2-डब्ल्यू, आईआई 3 (2)1 एससी एससी एक्ट की इजाफा कर अपह्रता की बाल कल्याण समिति शिवपुरी के समक्ष काउसिंलिग करायी गयी।प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौ? द्वारा आरोपी की धरपकड करने हेतु निर्देश दिये थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा टीम गठित कर आरोपी हेमन्त पुत्र तोरण लोधी उम्र 26 साल मकान नंबर 01 पनिहारी चौकी हिमन्तपुर थाना पिछोर को गिरफ्तार किया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि शिखा तिवारी, सउनि विवेक भट्ट, प्रआर गजेन्द्र सिंह परिहार, आर अनित, आर भोला, आर सदन भिलाला की मुख्य भूमिका रही।
शिवपुरी-जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त तत्वावधान में 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक आयोजित 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर के प्रथम दिवस कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों एवं मरीजों की समस्याओं को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर स्थल के प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हों, जिससे अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ मिल सके।
अचार्य विजय धर्म सूरी मंदिर का मार्ग भी हो रहा है बाधित, शिकायत कर की उचित कार्यवाही की मांगशिवपुरी- शहर की पुरानी अनाज मण्डी से पुराना रेलवे स्टेशन वाले मार्ग पर तिकोनिया पार्क (मटका पार्क) के कोने पर पेटीज एवं बिरयानी बेचने वाले चार पहिया ठेला के अवैध रूप से कब्जा कर आधी सड़क बंद करने को लेकर होने वाले मार्ग अवरूद्ध की घटना से वरिष्ठ अभिभाषक एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ही नहीं बल्कि सैकड़ों आमजन भी आहत है और जनहित की इस प्रमुख समस्या को लेकर तत्काल अधिवक्ता श्री तिवारी के द्वारा नपा सीएमओ को पत्र लिखकर उचित कार्यवाही की मांग की है साथ ही पत्र में जैन समाज की आस्था का केन्द्र विजय धर्म सूरी मंदिर का मार्ग भी प्रमुख बताया है और लगातार इस मार्ग में अवैध रूप से हाथ ठेलों के कारण जैन धर्मावलंबियों एवं अन्य आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नपा सीएमओ को शिकायती पत्र में उल्लेख करते हुए वरिष्ठ अभिभाषक एवं अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ने लिखेपत्र में उल्लेख किया है कि रेल्वे की बाउंड्री से लगकर एक चार पहिया ठेला वाला सिगरेट पाउच आदि विक्रय करता है जिसके पास आने जाने वाले ग्राहको द्वारा अपने स्कूटर बाइक आदि सड़क पर खड़े कर रास्ता संकरा बना दिया जाता है। वहीं विगत कुछ माह से पार्क के कोने पर अलग-अलग समय में दो चार पहिये ठेले वालों द्वारा बीच सड़क पर अपने ठेले प्रात: 8.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे के बीच लगाये जाते है जिस कारण आधा रास्ता बंद रहता है, साथ ही उक्त मार्ग शक्तिपुरम कालोनी, विवेकानंद कालोनी एवं ग्वालियर गुना वायपास रोड़ पर पहुँचने का मुख्य मार्ग है।
शिवपुरी-विश्व गीता प्रतिष्ठानम् शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय सनातन संस्कृति एवं वैदिक पद्वति को कायम रखते हुए 19 मार्च को नव सम्वत्सर कार्यक्रम स्थानीय भुमिया बाबा झांसी रोड पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर वििभन्न कार्यक्रम आयोजित होगें जिसमें सभी की सहभागिता होगी।विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के केंद्रीय संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद शर्मा ने जनकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम भारतीय सनातन संस्कृति एवं वैदिक पद्धति को कायम रखने के लिए प्रतिवर्ष विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: 5:40 बजे मंगल तिलक के साथ गीत, संगीत से होगी इसके पश्चात प्रात: 6 बजे दीप प्रज्वलन दीप प्रार्थना, 6 बजे ब्रह्म ध्वजारोहण वैदिक राष्ट्र गीत, प्रात: 6 बजे वंदे मातरम राष्ट्रगीत, 6:10 बजे स्वस्तिवाचन मंगल पाठ, 6:15 बजे संकल्प वचन, 6:23 सूर्य उपस्थान, 6:28 बजे सूर्य के 12 नामो से प्रणाम नमस्कार, 6:30 बजे ब्रह्म नाद (कार तीन बार), श्रीमद् भागवद् गीता अध्याय, 15 पुरुषोत्तम योग का सामूहिक गायन 6:40 बजे पंचांग पूजन कर भारतीय काल गणना पर उद्बोधन, 6:45 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 6:50 बजे आरती शंख वादन, पुष्पांजलि, जय घोष एवं 7 बजे कल्याण मंत्र, प्रसाद वितरण, देव दर्शन एवं नूतन वर्ष की शुभकामनाएं। कार्यक्रम में मुख्य आवश्यक सामग्री व्यक्तिगत जल पात्र, रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, माचिस, घी की बत्ती, आरती आदि सभी से आग्रह है कि पुरुष सफेद केसरिया एवं महिलाएं पीले, केसरिया, लाल वस्त्र पहनकर कार्यक्रम की भव्यता में सहयोग प्रदान करें।
शिवपुरी- जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बहुत बड़ी पहल की है, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन ने मप्र शासन एवं श्रीमन्त माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के साथ मिलकर शिवपुरी में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन 17 मार्च से 24 तक किया जा रहा है। शिविर के आयोजक कैट के संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन, कॉर्डिनेटर इंजी.पवन जैन (पीएस), रोटरी क्लब प्रदीप पाराशर, रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला व महासचिव मनीष गोयल ने बताया कि शिविर में देश भर के ख्यातिनाम चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है, इस शिविर में जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज किया जा रहा है, बड़े-बड़ेे ऑपरेशन भी यही किये जायेगे। शिविर में एमआरई, इको, घुटने का दर्द, अल्ट्रासाउंड, न्यूरो, हृदय रोग, कॉर्डीयोलोजी, सांस रोग, फिजियोथेरेपी, दाँत रोग, स्त्री रोग, महिला सोनोग्राफी, चर्म रोग, यूरोलाजी, मनोरोगी,नेत्र रोग, ईएनटी, शिशु रोग, गाठिया जैसी बीमारियों का इलाज होगा। शिविर के प्रथम दिन दिल्ली के डॉ अनूप राज चौपड़ा ने गले का सफल ऑपरेशन भी यहाँ किया। शिविर में सभी मरीजों को परीक्षण उपरांत दवाएं नि:शुल्क प्रदाय की गई। शिविर को सफल बनाने में रोटरी क्लब, सहित सभी समाजसेवी संस्थाएं तन-मन-धन से सहयोग दे रही है, भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम भी इस पुण्य कार्य में जुटी हुई है, शिविर में जिला कलेक्टर सहित पूरा प्रशासन,पुलिस विभाग शिविर के सफल बनाने में जुटा हुआ है।
्र
देश में पहली बार किसी स्वास्थ्य शिविर में हुई रोबोटिक सर्जरीशिवपुरी-केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान पहली बार संपन्न हुई रोबोटिक सर्जरी का अवलोकन किया। यह अवसर आधुनिक चिकित्सा तकनीक और जनसेवा आधारित स्वास्थ्य पहल के समन्वय का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ। उल्लेखनीय है कि यह शिवपुरी जिले में पहली बार रोबोटिक सर्जरी है। साथ ही, देश में किसी स्वास्थ्य शिविर के दौरान इस प्रकार की अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी भी पहली बार हुई है, जिससे चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिली है।
हर्निया मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी
स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए आए एक हर्निया मरीज का ऑपरेशन प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी टीम द्वारा किया गया। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की सहायता से इस सर्जरी को अत्यंत सटीकता और दक्षता के साथ संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया ने यह प्रदर्शित किया कि मिनिमली इनवेसिव (कम चीरा वाली) रोबोटिक सर्जरी मरीजों के बेहतर उपचार, कम दर्द और शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
सर्जरी प्रक्रिया का अवलोकन, चिकित्सकों की सराहना
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सर्जरी की पूरी प्रक्रिया को निकट से देखा और चिकित्सकों की टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विश्वस्तरीय चिकित्सा तकनीक को स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों तक पहुंचाना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
Wednesday, March 11, 2026
शिवपुरी-श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन की अध्यक्षता में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत समापन कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब एवं एन.एस.एस. अधिकारी डॉ. रेनू राय के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशीष व्यास (क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी) तथा आरटीसी काउंसलर नित्य प्रकाश मिश्रा एवं राजकुमार माथुर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत छात्राओं द्वारा पुष्पहार अर्पित कर एवं रेड रिबन लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. आशीष व्यास ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके कारण, लक्षण, रोकथाम एवं जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समाज में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने अन्य संक्रामक रोगों के प्रति भी छात्राओं को सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है: प्रो-पुनीत कुमारशिवपुरी। शिवपुरी के शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर जारी है। शिविर में बुधवार को बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण प्रो पुनीत कुमार ने मुख्य वक्ता के बतौर शिरकत की। विचारों के सम्प्रेषण में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी जी सीमित संसाधनों में अपना जीवन यापन करते रहे उसी प्रकार एनएसएस भी सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है। उन्होंने शिविर के स्वयंसेवको की कार्यकुशलता की प्रशंसा की।
शिवपुरी-यूआईटी शिवपुरी में छात्रों को दिए जा रहे पेयजल की स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा टंकियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एबीवीपी अध्यक्ष आयुष दुबे, शुभम धाकड़, अनमोल रावत, अभिषेक वर्मा, प्रशांत धाकड़, प्रशांत कटारे, अभिषेक ओझा, सुमित कुशवाह, उदय आर्य एवं अन्य छात्र साथी उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय पानी की टंकियों में भारी मात्रा में गंदगी, कचरा और पॉलिथीन पाई गई तथा कई टंकियों पर ढक्कन भी नहीं थे, जिससे छात्रों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था। इस मामले को विद्यार्थी परिषद द्वारा गंभीरता से उठाने के बाद यूआईटी प्रशासन हरकत में आया और परिषद के हस्तक्षेप के बाद मात्र 24 घंटे के भीतर टंकियों की सफाई कराई गई। इस संबंध में एबीवीपी अध्यक्ष आयुष दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रों के हितों के लिए खड़ी रही है और हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करती रहेगी। यदि छात्रों के अधिकारों के लिए आंदोलन या भूख हड़ताल भी करनी पड़े तो परिषद उससे पीछे नहीं हटेगी। छात्रों के हितों की हर लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और जीत हासिल की जाएगी।
शिवपुरी- यूजीसी की नीतियों के विरुद्ध दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी बुलंद आवाज दर्ज कराकर शिवपुरी का दल सुरक्षित अपने गृह नगर लौट आया है। दिल्ली पुलिस की बर्बरता, लाठियों और गिरफ्तारी का डटकर सामना करने वाले इन योद्धाओं का शिवपुरी पहुँचने पर समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने भावपूर्ण स्वागत किया। संघर्ष की इस राह में इन सदस्यों ने जिस धैर्य और निडरता का परिचय दिया, उसकी पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। इस दौरान दिल्ली से लौटे इस प्रदर्शन में स्वागत और सम्मान के रूप में वापस लौटे जांबाजों में महेश शर्मा, शत्रुघ्न सिंह तोमर, रोहित दुबे (अधिवक्ता), अजय त्रिपाठी, भरत शर्मा, वरुण पाराशर, अशोक शर्मा, द्वारिका पाराशर, रमेंदु सिंह, मोहन दांतरे आदि के नगर आगमन पर प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि भले ही संघर्ष अभी जारी है, लेकिन इन साथियों ने जिस तरह दिल्ली में शिवपुरी के गौरव और सवर्ण समाज की अस्मिता की रक्षा की है, वह वंदनीय है।नेतृत्व और समर्पण की मिसाल बने ये प्रमुख चेहरे
इस पूरे घटनाक्रम में दिल्ली के पुलिस प्रशासन के सामने चट्टान की तरह डटे रहने वाले प्रमुख नाम चर्चा का विषय बने हुए हैं, महेश शर्मा (जिला संयोजक-राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन व भृगु ब्राह्मण जिला अध्यक्ष) जिनके कुशल और साहसी नेतृत्व ने पूरी टीम को दिल्ली के तनावपूर्ण माहौल में भी एकजुट रखा। शत्रुघ्न सिंह तोमर जिन्होंने अपनी प्रखर आवाज और निडर व्यक्तित्व से जंतर-मंतर पर शिवपुरी की उपस्थिति को मजबूती से दर्ज कराया। रोहित दुबे (अधिवक्ता) जिन्होंने अपनी कानूनी सूझबूझ और जुझारू तेवरों से दिल्ली पुलिस के हर दबाव का डटकर मुकाबला किया। अजय त्रिपाठी जो पूरे समय कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहे। भरत शर्मा (सर्व ब्राह्मण समाज) व वरुण पाराशर जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर संगठन की शक्ति और एकता का परिचय दिया।
शिवपुरी- ओझा समाज युवक मंडल म.प्र. (रजि.) संगठन द्वारा आयोजित बैठकों में उपस्थित समाज बंधुगणों के सुझावों विचारों परामर्शों के चिंतन मनन द्वारा आगामी नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन की तिथि व तारीख का सर्व-सम्मति से निर्धारण किया गया। जिसमें ज्योतिषाचार्य द्वारा सुझाई गई तिथियों में से भारतीय पञ्चांग के अनुसार शुभमिति वैशाख, पक्ष-कृष्णपक्ष शुभ तिथि गणेश चर्तुदशी 05 मई 2026 वार मंगलवार को ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश (रजि) के तत्वाधान में नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन का पवित्र कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा पूर्ण सहमति से सर्वमान्य कर स्वीकृति प्रदान की गई। नि:शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए आवश्यक तैयारियों का शुभारंभ जैसे कि संयोजक-कार्यकारणी उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, सहकोषाध्यक्ष का चयन कर दायित्व विस्तारीकरण, आयोजन स्थल का चयन आगामी बैठकों में तय किया जाएगा। निशुल्क विवाह सम्मेलन हेतु समाज बंधुगण 9009721614,9981455844 नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
शिवपुरी। शहर के राघवेंद्र नगर निवासी अमनदीप मलिक ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 57 प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अमनदीप के पिता जोगिंदर सिंह मलिक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में इंस्पेक्टर (टेलीकॉम) के पद पर कार्यरत हैं। अमनदीप मलिक की प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय (केवीएस), शिवपुरी से हुई। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने न्यायिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और कड़ी मेहनत के दम पर पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। अमनदीप की इस सफलता से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिवपुरी में 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ से गूंजेगा सनातन का उद्घोषशिवपुरी। धर्म, संस्कृति और आस्था के संगम से आज शिवपुरी की धरा साक्षात देवलोक में परिवर्तित हो गई। खेड़ापति पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी नीलमणिदास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित गुड़ी पड़वा महामहोत्सव के अंतर्गत 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का भव्य मंगलारंभ हुआ। बलारी माता मंदिर से शुरू हुई श्रद्धा की पदयात्रा जब खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची, तो हजारों भक्तों के जयघोष से आकाश गुंजायमान हो उठा। बलारी माता मंदिर से खेड़ापति हनुमान मंदिर तक निकली पदयात्रा में सैकड़ो महिलाएं पुरुष व साधुजन शामिल हुए, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर महाराज श्री का अभिनंदन किया गया।
आज के आधुनिक परिवेश पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए महाराज नीलमणिदास जी ने कहा कि आज बड़े दु:ख का विषय है कि हमारी नई पीढ़ी और समाज विदेशी चकाचौंध में अपने मूल संस्कारों और गौरवशाली त्योहारों को भूलता जा रहा है। हमने गुड़ी पड़वा (हिंदू नव वर्ष) के अवसर पर यह विशाल आयोजन इसीलिए रखा है ताकि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पर्वों की याद दिलाई जा सके। जब तक हम अपनी पहचान नहीं बचाएंगे, राष्ट्र सशक्त नहीं होगा।
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण विश्वविख्यात कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज (वृंदावन धाम) होंगे। उनके मुखारविंद से प्रवाहित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की त्रिवेणी में स्नान करने का अवसर मिलेगा। महाराज श्री ने बताया कि कथा के साथ-साथ चल रहा 1000 सहस्त्र चंडी महायज्ञ राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा और नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए एक अभेद्य कवच सिद्ध होगा।
इस पुनीत अवसर पर मोहित दास जी महाराज ने भी अपना मत रखते हुए कहा कि महाराज श्री के नेतृत्व में शिवपुरी की धरती पर हो रहा यह महायज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त वैचारिक प्रदूषण और अधर्म के विरुद्ध एक आध्यात्मिक शंखनाद है। यह आयोजन सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करेगा जहां जाति-पाति का भेद मिटाकर हर सनातनी एक सूत्र में बंधेगा।
शिवपुरी-करैरा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण फैसले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में आरोपी ओबेदुल्ला उर्फ बॉबी एवं दिर्ग पाल सिंह को तीन हजार व दो हजार के अर्थदंड के साथ 5 वर्ष एवं 7 वर्ष का कारावास की सजा से दण्डित किया गया। बताना होगा कि ओबेदुउल्ला उर्फ बॉबी करैरा के फूटे तालाब पर अमन पैथोलॉजी लैब संचालित करता है। करैरा न्यायालय में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया है। न्यायालय ने इस प्रकरण में मृतक कवी उल्ला निवासी माड़ोरी पुरा आरोपी ओबेदुल्ला उर्फ बॉबी उम्र 35 वर्ष जाति मुस्लिम पिता कवि उल्ला निवासी माड़ोरी वार्ड नंबर 01 करैरा तथा दिर्गपाल सिंह बुंदेला पुत्र जयपाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी कन्या विद्यालय के पास वार्ड नंबर 05 कस्बा करैरा को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला करैरा क्षेत्र के लोटनपुरा टीला रोड स्थित जमीन से जुड़ा हुआ है। इस मामले में सफीउल्लाह खान निवासी मरोड़ीपुरा द्वारा न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया था। परिवाद में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने आपसी साजिश कर जमीन के संबंध में फर्जी मुख्तियारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) तैयार किया और उसके आधार पर जमीन से संबंधित कार्यों में लाभ लेने का प्रयास किया। मामले की सुनवाई के दौरान परिवादी शफी उल्ला पक्षकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता हर्षवर्धन दुबे अधिवक्ता विनोद धाकड़,अधिवक्ता अतुल भार्गव सहयोगी द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। न्यायालय के समक्ष दस्तावेजी साक्ष्य और कानूनी तथ्यों को विस्तार से प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर द्वितीय सत्र अपर न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को दोषी माना।
शिवपुरी-मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त तत्वाधान में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रेरणा से शिवपुरी में 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे मेडिकल कॉलेज शिवपुरी परिसर एवं मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित नवनिर्मित सीएम राइज विद्यालय प्रांगण में रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सुंदर कांड पाठ एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के ब?ी संख्या में जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, कॉर्डिनेटर लॉ. पवन जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, रोटरी क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष दीपेश सांखला एवं सचिव मनीष गोयल सहित रोटरी क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रोहित जैन एवं सचिव अखिल अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
शिवपुरी-प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गत रात्रि में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय शिवपुरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों (अटेंडरों) से चर्चा कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अस्पताल परिसर में विभिन्न वार्डों का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अस्पताल में जहां भी व्यवस्थागत कमियां पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निरंतर निरीक्षण एवं आमजन से संवाद के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिवपुरी-प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गत रात्रि में जिलाधीश कार्यालय, शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी मेडिकल मिशन के सहयोग से 17 मार्च 2026 से आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान शिविर की व्यवस्थाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस मेगा स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्र के अधिकाधिक मरीजों को लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों के पंजीयन एवं उपचार की व्यवस्था, आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में विधायक कोलारस महेन्द्र यादव, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश रांठखेड़ा, पूर्व अध्यक्ष राजू बाथम, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, डीन डॉ. डी. परमहंस, एसडीएम आनंद राजावत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव, रोटरी के पदाधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Tuesday, March 10, 2026
शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ व्दारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को माननीय न्यायालय व्दारा जारी स्थाई व गिरफ्तारी वारंटो को अधिक से अधिक तामील कराये जाने हेतु वारंटियो की धरपकड हेतु आदेशित किया गया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में स्थाई / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के क्रम में टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीम बनायी गयी टीम व्दारा माननीय न्यायालय के 07 वर्ष पूर्व के स्थाई वारंटी हीरालाल जाटव पुत्र केशरियालाल जाटव नि0 कुशियारा थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी का वारंट तामील कराया एवं अन्य दो गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये कोतवाली पुलिस की इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. महेन्द्र दीवान, आर. जीतेन्द्र रावत, सैनिक रामभरत नरविरया की विशेष भूमिका रही।
ग्राम सिरसौद में जारी है श्रीमद् भागवत कथाशिवपुरी-ग्राम सिरसोद में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर मंगलवार के दिन आचार्य पंडित श्री बृजभूषण महाराज ने बताया कि श्री हनुमान जी महाराज कलयुग के राजा है एवं उनके आशीर्वाद मात्र से ही मनुष्य इस कलयुग में समस्त दुखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है क्योंकि हनुमान जी महाराज का प्रताप तो चार युगों में रहता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक श्री हनुमान जी महाराज की पूजा करना चाहिए एवं हनुमान जी महाराज का स्मरण करना चाहिए उनका ध्यान करना चाहिए उनका पूजन करना चाहिए।
शिवपुरी-वसुधा विकास संस्थान शिवपुरी द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छता परियोजना का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और बेहतर स्वच्छता व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ वसुधा विकास संस्थान द्वारा ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक और शिवपुरी ब्लॉक के चयनित गांवों में वॉश(वॉटर, सेनीटेशन एण्ड हाईजीन) जल संरक्षण एवं स्वच्छता परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत घाटीगांव ब्लॉक के सिरसा, पुलकापुरा, राईकापुरा, नयापुरा, ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 59 तथा शिवपुरी ब्लॉक के गांव चिटोरा, चिटोरीखुर्द, महेन्द्रपुरा, अमरखोहा और शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 01 के क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी।इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों का प्रबंधन, समुदायों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना और भविष्य के लिए पानी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह परियोजना केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जन जागरूकता की तरह कार्य करेगी। कार्यक्रम के दौरान वसुधा विकास संस्थान से प्रदीप सिंह तोमर द्वारा बताया गया कि व्यक्तिगत सामुदायिक स्वच्छता, घर में उपयोग किये पानी का परिस्थितियो अनुसार प्रबंधन, वर्षा जल को खेत, तालाब, कुओं के माध्यम से जमीन में संचय कर जल स्तर को बढाने का कार्य किया जायेगा, घना वृक्षारोपण कर ऑक्सीजोन दो स्थानों पर डवलप किया जायेगा। घर एवं पशुओ से प्राप्त अपशिष्ट वस्तुओं के माध्यम से जैविक खाद बनाकर, रासायनिक खादों पर होने वाले खर्च को कम कर, स्वच्छता को बेहतर बनाया जा सकता है। इस नई परियोजना के माध्यम से शिवपुरी और ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक के 5000 परिवार सीधे तौर पर लाभांवित होंगे। परियोजना समन्व्यक इमरतलाल प्रजापति द्वारा सभी उपस्थित सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
राज्य नोडल अधिकारी सुश्री शांभवी सिंह ने किया सघन दौराशिवपुरी- आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत कोलारस ब्लॉक को विकास के राष्ट्रीय मानचित्र पर अग्रणी बनाने के संकल्प के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 पूरी गति से संचालित है। इसी क्रम में नीति आयोग की राज्य नोडल अधिकारी सुश्री शांभवी सिंह ने ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। दौरे की शुरुआत में सेसई सड़क और पदोरा सड़क की आंगनवाडयि़ों में एक सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। यहाँ न केवल बच्चों के नियमित पूरक पोषण और वृद्धि निगरानी पर ध्यान दिया जा रहा है, बल्कि स्वच्छ पेयजल और कार्यात्मक शौचालयों जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।
पीएम श्री स्कूल जगतपुर और बेहंटा स्कूल के भ्रमण के दौरान शिक्षा के प्रति बच्चों का उत्साह देखने लायक था। नोडल अधिकारी ने छात्राओं के लिए उपलब्ध स्वच्छता सुविधाओं (बालिका शौचालयों) की सराहना की और बच्चों से उनके भविष्य के सपनों पर चर्चा की। ड्रॉप-आउट दर को शून्य करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद सीईओ दिनेश शाक्य, जिला योजना कार्यालय से बीएलआई नितिन गुप्ता, एबीएफ सौरभ भार्गव, सीडीपीओ अमित यादव, बीएमओ डॉ. संजय राठौर, एसआरएलएम बीसी संजय सिंह, विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी. एम. बाथम, पवन द्विवेदी, पीएचई विभाग और बीएसी सहित अन्य विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने कोलारस के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
रक्तदान शिविर में किरण फाउण्डेशन ने भी किया सहयोग, संस्था के द्वारा लगाया गया 13वां रक्तदान शिविरशिवपुरी-सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवसके उपलक्ष्य में सीआईएटी स्कूलए सीआरपीएफ शिवपुरी में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीआईएटी स्कूल परिसर में रहने वाले जवानों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में रक्तदान के महत्व को प्रोत्साहित करना था।
यह संपूर्ण कार्यक्रमसीआईएटी स्कूल शिवपुरी के डीआईजी बी.ए.के. चौरसिया के सक्षम मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम केमुख्य अतिथि नवीन चन्दर मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी सीआईएटी स्कूल शिवपुरी रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों, चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
रक्तदान शिविर के आयोजन में किरण फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। फाउंडेशन के संस्थापक यशवंत गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता ने रक्तदान शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सीआईएटी स्कूल के अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष-ध्रुव गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ तान्या गुप्ता, सदस्य राहुल शाक्य आदि ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही रक्तदान शिविर में लकी ड्रा विजेता के रूप में रजनीश सिंह, अजीत कुमार,राजवीर सिंह, अजीत सिंह रहे।
शिवपुरी। कै.श्रीमंत माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति द्वारा विकास के मसीहा,पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया द्वितीय की जयंती दो बत्ती चौराहा, चिंता हरण मंदिर के सामने स्थित भव्य एवं सौम्य प्रतिमा स्थल पर गरिमामय रूप से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मित्तल जौरा, विशिष्ट अतिथि,भाजपा के जिलाध्यक्ष, जसवंत जाटव द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई। समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल, संयोजक मोहन मधुर ने कै.श्रीमंत सिंधिया के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व राज्य मंत्री प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम, भाजपा नेता हेमंत ओझा, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गर्ग,गौरव गुप्ता ,मनीराम राठौर ,वासुदेव राठौर ,डॉ. नवनीत गुप्ता, एडवोकेट जितेंद्र गोयल, एडवोकेट विशाल मित्तल, डॉक्टर लीला मित्तल, शिल्पी राठौर, रूपाली खंडेलवाल, उषा भार्गव, सतीश अग्रवाल, विष्णु गोयल, दिनेश गर्ग, अनिल गोयल, अनिल खंडेलवाल, उत्तम बंसल, बिनोद राठोर आदि ने श्रीमंत सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में फल एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
शिवपुरी- कै.श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया (अम्मा महाराज) समारोह समिति शिवपुरी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती के उपलक्ष पर स्थानीय छतरी परिसर (शिवपुरी) स्थित प्रतिमा पर सर्वप्रथम समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला के द्वारा अपने सभी समिति सदस्यों के साथ मिलकर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सभी ने कै.माधवराव सिंधिया के जीवन संस्मरण को याद किया और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला, राजेश जैन (पत्ते वाले), पवन जैन (पीएस), श्यामसुंदर राठौर, सौरभ सांखला, अनिल गोयल, संजय गौतम, अशोक कोचेटा, विष्णु सोनी, राजीव शर्मा, दिनेश गर्ग (गुड्डा), दीपेश अग्रवाल, लालू शर्मा,राजकुमार शर्मा, अभिनंदन सांखला, हरजीत सिंह हीरा (समिति सदस्य)आदि मौजूद रहे।
शिवपुरी- शहर के माधवचौक चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा नियुक्त सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के द्वारा कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया की जन्म जयंती के अवसर पर गरीब, निर्धन निराश्रितों की सेवा की गई और उन्हे अपने हाथों से भोजन परोसकर प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर प्रभुजनों की सेवा में सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के साथ अन्य पार्टी के नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें प्रदेश कार्य.सदस्य विजय शर्मा, पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, मुकेश जैन, संदीप भार्गव, माणिक जैन, रीतेश जैन, अशोक ठाकुर, डॉ.रश्मि गुप्ता आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि हरिओम राठौर के द्वारा की गई अनुकरणीय सेवा को सराहा गया और सभी ने कै.माधवराव सिंधिया की दो बत्ती चौराहा स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
अमोला थाने में अवैध रेत परिवहन करते हुए हाईवा पकड़ाशिवपुरी- कलेक्टर के आदेशानुसार एवं खनिज अधिकारी के मार्गदर्शन मे प्रभारी खनिज निरीक्षक सोनू श्रीवास द्वारा खनिज दल के साथ शिवपुरी जिले में करौदी सबवैल चौराहा के आसपास स्थित भण्डारणों का मौका निरीक्षण किया गया, मौके पर भण्डारणकर्ता राघवेन्द्र शर्मा पुत्र ब्रजेश शर्मा निवासी खिन्नी नाका शिवपुरी के विरूद्ध अवैध रेत भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया गया।
केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देशशिवपुरी-केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवपुरी में आयोजित होने वाले रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के करैरा, पोहरी तथा गुना सहित राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के चाचौड़ा और राधौगढ़ के मरीजों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। यह स्वास्थ्य का महाकुंभ है और इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें।
Monday, March 9, 2026
शिवपुरी-पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अति.पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा टीम गठित की गयी और शहर के अलग अलग स्थानो पर जुआ खेलने की सूचना पर से स्टाफ को सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना किया जो फोर्स व्दारा घेराबंदी कर पुराना रेल्वे स्टेशन के पास खुडा शिवपुरी से प्रदीप धाकड पुत्र रामस्वरुप धाकड उम्र 42 साल नि.नबाब साहब रोड, देउआ कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह उम्र 48 साल नि.पुरानी शिवपुरी थाना देहात के कब्जे से एक ताश की गडडी व 700रु. नगद एवं गांधी पार्क शिवपुरी से शिवम जाटव पुत्र मुकेश जाटव उम्र 26 साल नि. सब्जी मण्डी जवाहर कालोनी, अरमान खांन पुत्र पप्पू खांन उम्र 21 साल नि.कमलागंज शिवपुरी के कब्जे से एक ताश की गडडी व 720रु. नगद एवं व्हीटीपी स्कूल के पास शिवपुरी से राकेश कोठारी पुत्र बद्री कोठारी उम्र 35 साल नि.वर्मा कालोनी, अनिल शाक्य पुत्र पूरन शाक्य उम्र 24 साल नि.मनियर बीज गोदाम के पास के कब्जे से एक ताश की गडडी व 900रु. नगद कुल 03 तीन ताश की गडडी एवं नगदी 2320 रुपये जप्त कर आरोपीगण के विरुध्द प्रथक प्रथक अप.क्र. 165/26, 166/26, 168/26 धारा 13 जुआ एक्ट के कायम किये गये कोतवाली पुलिस व्दारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड, प्र.आर. संतोष बैस, प्रआर.रवि कुमार, प्रआर.बाबूलाल, आर. महेन्द्र तोमर, आर.करनसिह, आर.बृजेश कुमार, आर.अजय यादव विशेष भूमिका रही।
आज से यह कृति लोक की : डॉ.महेन्द्रशिवपुरी। पुस्तक प्रकाशन के बाद पाठकों से जुडऩे के दो तरीके प्रचलित हैं एक विमोचन दूसरा लोकार्पण।विमोचन का अर्थ है बंधन मुक्त होना,आवरण रहित होना जबकि लोकार्पण से आशय किसी वस्तु को समग्र लोक को जगत को अर्पित करने से है, अत: आज से यह कृति समग्र लोक की है। उक्त उद्गार गत दिवस मध्य प्रदेश लेखक संघ इकाई शिवपुरी के द्वारा दुर्गा मठ में आयोजित होली मिलन समारोह में आयोजन की अध्यक्षता कर रहे गजलकार व्यंग्यकार डॉ.महेन्द्र अग्रवाल ने अपनी 38वीं कृति नया व्यंग्य संग्रह दूध का दूध पानी का पानी पाठकों को जारी करते हुए व्यक्त किये।
शिवपुरी- पोहरी रोड़ पर स्थित ग्राम सिरसौद में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा के प्रथम दिवस पर कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रख करके कलश यात्रा की। कलश यात्रा ग्राम के विभिन्न मंदिरों से होती हुई कथा स्थल तक पर पहुंची इसके बाद में श्रीमद्भागवत कथा का वाचन पंडित श्री बृजभूषण महाराज ने किया और महाराज जी ने कथा के प्रथम दिवस पर सुंदर भक्ति का चरित्र सुनाया और बताया कि श्रीमद् भागवत कथा साक्षात भगवान का स्वरूप है और श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य को भक्ति प्राप्त होती है।
श्रीमद् भागवत कथा साक्षात कलयुग में मुक्ति प्रदान करने वाली है इसलिए कथा सुनकर के अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। महाराज जी ने सुंदर धुंधकारी का चरित्र सुनाया और बताया कि धुंधकारी महान पापी था परंतु श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से उसका उद्धार हुआ एवं प्रेत योनि से उसकी मुक्ति हो गई। श्रीमद् भागवत कथा मुक्ति दिलाने वाली है इसलिए अपने जीवन में श्रीमद् भागवत कथा का अधिक से अधिक श्रवण करना चाहिए एवं अपने जीवन में अधिक से अधिक इसका सेवन करना चाहिए। इस कथा का आयोजन 9 मार्च से 16 मार्च तक किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 तक रखा गया है कथा के मुख्य यजमान विष्णु प्रसाद धाकड़ हैं।
शिवपुरी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शिवपुरी में 9 मार्च को विज्ञान दिवस 2026 का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन श्रीवास्तव द्वारा सम्पन्न किया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक मंजूलता गर्ग द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के बारे में एक व्याख्यान दिया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ विकास, सहसंयोजक डॉ नैंसी मौर्य द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस ंड टेक्नोलोजी, भोपाल द्वारा वित्तपोषित है। प्रधानमंत्री कॉलेज में विज्ञान दिवस का आयोजन 10 मार्च को भी किया जाएगा जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अच्छी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई तथा निबंध लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
सीएम हेल्पलाइन, राजस्व वसूली, पीएम किसान ई केवाईसी के कार्यों को समय सीमा में निराकरण करने के दिये निर्देशशिवपुरी/पिछोर-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व ममता शाक्य द्वारा सोमवार को दो पालियों में पिछोर एसडीएम कार्यालय में पटवारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों की एक समीक्षा बैठक ली। पिछोर तहसील की बैठक प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तथा खनियाधाना की दोपहर 2 बजे से अपराह्न 4 बजे तक ली गई।
समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम श्रीमती शाक्य द्वारा भूमि स्वामियों की फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व वसूली, पीएम किसान ईकेवाईसी, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों सहित तथा मुख्यमंत्री सहित अन्य शासकीय पत्रों तथा टीएल एवं जनसुनवाई आदि के पत्रों के निराकरण हेतु सभी पटवारी तथा राजस्व के कर्मचारियों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व की वसूली शत प्रतिशत जमा कराई जाए एवं जहां भी सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतें हैं उन शिकायतों का शीघ्र ही निराकरण करायें, कोई भी शिकायत लंबित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों की फार्मर आईडी के कार्य को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करने को कहा।





